10:41 PM, 22-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह 28 फरवरी, 2022 तक इसे पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति ऑफलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। जिन्हें ऐसा करना है, वह आयोग के कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
09:57 PM, 22-Feb-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
08:45 PM, 22-Feb-2022
Sarkari Result: हिमाचल प्रदेश एसएससी क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने क्लर्क एलडीआर भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
07:39 PM, 22-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022: ECL Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड यानी डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से कर सकते हैं। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
06:59 PM, 22-Feb-2022
Sarkari Job: ऐसे करें अपना आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:29 PM, 22-Feb-2022
सरकारी नौकरी 2022: 10 मार्च तक करें आवेदन
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) भी पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला खनन प्रक्रिया में शामिल है। कंपनी ने झारखंड में माइनिंग सरदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है।
05:04 PM, 22-Feb-2022
Sarkari Naukri: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में हो रही भर्ती
कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में माइनिंग सरदार के 313 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती अभियान 313 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 127 पद सामान्य वर्ग के लिए, 30 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए और 83 पद ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए हैं। वहीं, 46 पद एससी श्रेणी के लिए हैं, जबकि 23 पद एसटी वर्ग के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च को समाप्त होगी।
03:10 PM, 22-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट-Sarkari Jobs: एसएससी सीएचएसएल भर्ती
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।
02:24 PM, 22-Feb-2022
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri: SSC CHSL Recruitment 2022
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पांच हजार से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 07 मार्च, 2022 को रात्रि 11 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
01:55 PM, 22-Feb-2022
Govt Jobs UP TET Results: 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा
यूपी टीईटी के परिणाम की घोषणा 25 फरवरी, 2022 को की जानी निर्धारित है। यानी कि शुक्रवार तक यूपी टेट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X