फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 50 हजार से अधिक युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

Tue, 22 Feb 2022 10:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 10:41 PM IST
खास बातें

Latest Govt Jobs Sarkari Naukri-Result सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट Live 2022:  कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 Latest Govt Jobs UPSC Bharti AIIMS Recruitment Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:41 PM, 22-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह 28 फरवरी, 2022 तक इसे पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति ऑफलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। जिन्हें ऐसा करना है, वह आयोग के कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
09:57 PM, 22-Feb-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
08:45 PM, 22-Feb-2022

Sarkari Result: हिमाचल प्रदेश एसएससी क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने क्लर्क एलडीआर भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 
07:39 PM, 22-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: ECL Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड यानी डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से कर सकते हैं। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
06:59 PM, 22-Feb-2022

Sarkari Job: ऐसे करें अपना आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:29 PM, 22-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: 10 मार्च तक करें आवेदन

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) भी पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला खनन प्रक्रिया में शामिल है। कंपनी ने झारखंड में माइनिंग सरदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:04 PM, 22-Feb-2022

Sarkari Naukri: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में हो रही भर्ती

कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में माइनिंग सरदार के 313 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती अभियान 313 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 127 पद सामान्य वर्ग के लिए, 30 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए और 83 पद ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए हैं। वहीं, 46 पद एससी श्रेणी के लिए हैं, जबकि 23 पद एसटी वर्ग के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च को समाप्त होगी। 
03:10 PM, 22-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट-Sarkari Jobs: एसएससी सीएचएसएल भर्ती

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।
02:24 PM, 22-Feb-2022

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri: SSC CHSL Recruitment 2022

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पांच हजार से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 07 मार्च, 2022 को रात्रि 11 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 
01:55 PM, 22-Feb-2022

Govt Jobs UP TET Results: 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा

यूपी टीईटी के परिणाम की घोषणा 25 फरवरी, 2022 को की जानी निर्धारित है। यानी कि शुक्रवार तक यूपी टेट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।  
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed