JAC 12th Result 2025 Out Live: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित; साइंस में 79.26 तो कॉर्मस मे 91.2% बच्चे पास
JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Out jacresults.com Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए एक घंटे बाद यानी दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर 3.50 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 98 हजार साइंस और 22 हजार कॉमर्स स्टूडेंट्स थे।
यह भी पढ़ें- बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में 80.53% और कॉमर्स में 95% लड़कियां रहीं सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
JAC Jharkhand 12th Toppers 2025: साइंस में अंकिता, कॉमर्स में रेशमी बनीं स्टेट टॉपर
अंकिता दत्ता को 500 में से 477 अंक मिले हैं और उन्होंने राजकीय कृत हाई स्कूल, गोविंदपुर से पढ़ाई की है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में रेशमी कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर संत जेवियर गर्ल्स कॉलेज, चाईबासा से जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। यहां देखें टॉप-5 टॉपर्स की सूची...Jharkhand Board 12th Result 2025: सफल परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना- जैक अध्यक्ष
जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि परिषद का हमेशा प्रयास रहता है कि परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित हों और मूल्यांकन व परिणाम समय पर जारी किए जाएं। उन्होंने सफल परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन छात्रों को प्रोत्साहित किया जो थोड़े अंकों से पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र निराश न हों, मेहनत जारी रखें और अगले प्रयास में सफलता जरूर हासिल करें।JAC 12th Result 2025 : फिर बेटियों ने सफलता का लहराया परचम
साइंस स्ट्रीम में इस वर्ष कुल 98,634 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 78,186 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। साइंस का इस साल का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब 7% बेहतर रहा है, जो छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।
वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 20,285 ने परीक्षा में सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि दोनों स्ट्रीम्स में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा, जिससे एक बार फिर बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है।
यह भी पढ़ें- बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में 80.53% और कॉमर्स में 95% लड़कियां रहीं सफल
JAC Board Result 2025: कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 91.2%
इस बार साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र सफल घोषित किए गए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 91.2% रहा। दोनों ही संकायों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों स्ट्रीम में लातेहार जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है।Jharkhand Board 12th Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित
JAC 12th Toppers: स्नेहा ने प्रदेशभर में किया था टॉप
साल 2024 में स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की बात करें तो, साइंस स्ट्रीम में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची की स्नेहा ने 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में भी इसी कॉलेज की प्रतिभा साहा ने 474 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल, कांके की जीनत परवीन ने 472 अंक के साथ टॉप किया था।JAC 12th Result 2025: बीते साल एक साथ जारी हुआ था रिजल्ट
JAC Board 12th Result 2025: ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
छात्रों को एक बात का ध्यान रखना होगा। ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट सिर्फ अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। ऑरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में स्कूल से ही प्राप्त किए जा सकेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) पहले स्कूलों को ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भेजेगा। इसके बाद, स्कूल अपने-अपने छात्रों को ये दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे। इसलिए छात्र रिजल्ट देखने के बाद अपने स्कूल से संपर्क बनाए रखें और ऑरिजिनल डॉक्युमेंट्स मिलने की जानकारी लेते रहें।JAC Result 2025: पिछले साल कैसा था 12वीं का रिजल्ट
पिछले वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.48% रहा था। साल 2024 में स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की बात करें तो, साइंस स्ट्रीम में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची की स्नेहा ने 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में भी इसी कॉलेज की प्रतिभा साहा ने 474 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल, कांके की जीनत परवीन ने 472 अंक के साथ टॉप किया था।सफलता दर की बात करें तो, साइंस में 72.70%, कॉमर्स में 90.60%, आर्ट्स में 93.16% और वोकेशनल स्ट्रीम में 89.22% छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए थे।
कमेंट
कमेंट X