फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Board 12th Science & Commerce Results Out; Around 1.20 Lakh Students Took Part

JAC 12th Result 2025: बेटियों ने मारी बाजी, साइंस में 80.53% तो कॉमर्स में 95 फीसदी लड़कियां रहीं सफल

Sat, 31 May 2025 12:50 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 31 May 2025 12:50 PM IST
सार

JAC 12th Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार करीब 1.20 लाख छात्रों ने इन दोनों स्ट्रीम में परीक्षा दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
Jharkhand Board 12th Science & Commerce Results Out; Around 1.20 Lakh Students Took Part
Jharkhand Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

विज्ञापन

JAC 12th Result 2025 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। 

छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।

विज्ञापन

Jharkhand Board 12th Science & Commerce Results Out; Around 1.20 Lakh Students Took Part
Jharkhand Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

दोनों स्ट्रीम में इतने विद्यार्थी हुए पास

झारखंड बोर्ड 2025 के इंटरमीडिएट रिजल्ट में साइंस स्ट्रीम के कुल 98,634 छात्रों में से 79.26% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के 22,066 छात्रों में से 91.20% ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

Jharkhand Board 12th Science & Commerce Results Out; Around 1.20 Lakh Students Took Part
Jharkhand Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन

साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 विद्यार्थी नामांकित थे, जिनमें से 78,186 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 58,520 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी से सफल हुए हैं।

कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 विद्यार्थी थे, जिनमें से 20,285 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस स्ट्रीम में 12,729 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।

पिछले साल कैसा रहा पास प्रतिशत?

बीते साल कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 25,907 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23,235 छात्र सफल रहे। इस स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.60% रहा, जिसमें 61% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है।

वहीं, साइंस स्ट्रीम में कुल 94,433 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से 68,203 छात्र पास हुए, और 72.70% छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से सफलता प्राप्त की।

Jharkhand Board 12th Result 2025: चेक करने की पूरी प्रक्रिया

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JAC 12th Exam Result 2025 या Intermediate Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • आपके एडमिट कार्ड पर दिए गए Roll Code और Roll Number को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, PDF में सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed