फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ICSE ISC Result 2025 OUT Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित, यहां Direct Link से करें चेक

Wed, 30 Apr 2025 03:22 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Apr 2025 03:22 PM IST
खास बातें

CISCE ICSE, 10th, ISC 12th Result 2025 Live Updates: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी 30 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। सीआईएससीई बोर्ड की ओर से 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। 

विज्ञापन
ICSE ISC Result 2025 Live Updates CISCE Class 10th 12th Result Topper Marksheet Download Direct Link cisce.org
CISCE ICSE ISC Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

03:21 PM, 30-Apr-2025

ISC Result 2025: क्षेत्रवार प्रदर्शन विवरण (कक्षा 12वीं)

क्षेत्र (Region) कुल उपस्थित छात्र उत्तीर्ण छात्र पास प्रतिशत (%) अनुत्तीर्ण छात्र फेल प्रतिशत (%)
दक्षिण (South) 9,824 9,800 99.76% 24 0.24%
पश्चिम (West) 6,461 6,443 99.72% 18 0.28%
उत्तर (North) 46,379 45,900 98.97% 479 1.03%
पूर्व (East) 36,492 36,040 98.76% 452 1.24%
उत्तर-पूर्व (North East) 1,373 1,345 97.96% 28 2.04%
विदेश (Foreign) 395 395 100.00% 0 0.00%
03:20 PM, 30-Apr-2025

ICSE 2025: क्षेत्रवार प्रदर्शन विवरण (कक्षा 10वीं)

क्षेत्र (Region) कुल उपस्थित छात्र उत्तीर्ण छात्र पास प्रतिशत (%) अनुत्तीर्ण छात्र फेल प्रतिशत (%)
पश्चिम (West) 34,281 34,224 99.83% 57 0.17%
दक्षिण (South) 54,553 54,407 99.73% 146 0.27%
उत्तर (North) 84,675 83,642 98.78% 1,033 1.22%
पूर्व (East) 78,201 77,185 98.70% 1,016 1.30%
उत्तर-पूर्व (North East) 3,078 3,037 98.67% 41 1.33%
विदेश (Foreign) 847 791 93.39% 56 6.61%
विज्ञापन
12:01 PM, 30-Apr-2025

ICSE Board Result: जुलाई में होगी सुधार परीक्षा

कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) के लिए सुधार परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी।

और भी पढ़ें:- आसीएसई 10वीं में 99.37% रहा लड़कियों का पास प्रतिशत, 98.84 फीसदी छात्र पास
11:54 AM, 30-Apr-2025

ICSE Result 2025 Class 10: आईसीएसई 10वीं में भी लड़कियों ने फिर बाजी मारी

आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा। 10वीं में 99.37 प्रतिशत लड़कियां और 98.84 प्रतिशत लड़के पास हुए।
11:38 AM, 30-Apr-2025

CISCE ISC Results 2025: आईएससी 12वीं के नतीजों का विवरण 

आईएससी कक्षा 12 में लड़कियों का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% था, वहीं लड़कियों ने 99.45% के साथ सफलता प्राप्त की। कुल 99,551 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 98,578 छात्र उत्तीर्ण हुए। आईएससी में 99.02 पास प्रतिशत रहा।

और भी पढ़ें:- आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट जारी, इन तीन तरीकों से देखें अपना परिणाम
11:31 AM, 30-Apr-2025

ISCE ISC 10th 12th Result: पासिंग मार्क्स

आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत होगी। जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाते, उन्हें सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 AM, 30-Apr-2025

ICSE Board Result 2025: यहां से करें रिजल्ट डायरेक्ट चेक

सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर आईएससी 12वीं परिणाम 2025 और आईसीएसई 12वीं परिणाम 2025 घोषित कर दिए गए है। कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आप नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक करके परिणाम पृष्ठ पर पहुंच सकते हैं।


 
11:12 AM, 30-Apr-2025

CISCE 10th, 12th Result 2025: ऐसे चेक करें अपना परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे। 
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
  • छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
11:04 AM, 30-Apr-2025

CISCE Result 2025 Out: आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट जारी

सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम आखिरकार जारी कर दिए गए हैं। जिसका छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) या (results.cisce.org) पर जाकर देख सकते हैं।

और भी पढ़ें:- सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं-12वीं परिणामों में किया बदलाव, अब 'योग्य' और 'अयोग्य' का होगा जिक्र 
10:56 AM, 30-Apr-2025

ICSE ISC Results 2025: पिछले साल दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी थी मारी

पिछले वर्ष कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षा में कुल 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 1,30,506 (53.57%) लड़के और 1,13,111 (46.43%) लड़कियां थीं। वहीं, कक्षा 12वीं (आईएससी) की परीक्षा में 99,901 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 52,765 (52.82%) लड़के और 47,136 (47.18%) लड़कियां थीं।

परीक्षा परिणामों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कक्षा 10वीं में जहां 99.65% लड़कियां सफल रहीं, वहीं लड़कों की सफलता दर 99.31% रही। इसी तरह, कक्षा 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed