फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE 10th, 12th Result 2025 Out at cisce.org, check here

CISCE Result 2025 Out: आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट जारी, इन तीन तरीकों से देखें अपना परिणाम

Wed, 30 Apr 2025 11:02 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 30 Apr 2025 11:02 AM IST
सार

CISCE Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब आसानी से अपने परिणाम तीन अलग-अलग तरीकों से चेक कर सकते हैं। परिणाम को जानने के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट या डिजी लॉकर का इस्तेमाल करना होगा। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

विज्ञापन
CISCE 10th, 12th Result 2025 Out at cisce.org, check here
CISCE 10th, 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CISCE Result 2025 Out: सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम आखिरकार जारी कर दिए गए हैं। जिसका छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org) पर जाकर देख सकते हैं। इस साल आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा। वहीं आईएससी में 99.02 पास प्रतिशत रहा।'

विज्ञापन


विज्ञापन


इस साल आईसीएसई (10th) बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि आईएससी (12th) बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीआईएससीई ने कक्षा 10वीं-12वीं परिणामों में किया बदलाव, अब 'योग्य' और 'अयोग्य' का होगा जिक्र  

CISCE 10th, 12th Result 2025: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक  

  • सीआईएससीई 10वीं और 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • इसके बाद, जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है (10वीं या 12वीं), उस पर क्लिक करें।
  • अब, अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।
  • छात्रों को परिणाम चेक करने के बाद उसे डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा।

 

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना परिणाम

डिजिलॉकर पर आईसीएसई, आईएससी परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:

  • डिजिलॉकर की  वेबसाइट (digilocker.gov.in.) पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर खाता बनाएं।
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • मार्कशीट पर क्लिक करें और बोर्ड का चयन करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण वर्ष का चयन करें।
  • आईसीएसई, आईएससी अंक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

 

करियर पोर्टल पर ऐसे देखें परिणाम

  • सबसे पहले करियर पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब परीक्षा टाइल पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, मेन्यू बार से आईएससी चुनें।
  • ऊपरी दाएं कोने से परीक्षा वर्ष को 2025 पर क्लिक करें।
  • आईएससी मेनू के तहत रिपोर्ट पर क्लिक करें।

पिछले साल कैसा रहा 10वीं और 12वीं का प्रदर्शन

पिछले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे। सीआईएससीई बोर्ड के दसवीं में पास प्रतिशत 99.47 दर्ज किया गया है। लड़कियों ने 99.65% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% रहा है। इस वर्ष 2,695 स्कूलों से छात्र आईसीएसई (दसवीं कक्षा) परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 82.48% (2,223) स्कूलों ने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया। 

पिछले साल यानी 2024 में आईएससी (12th) परीक्षा में कुल 52,765 लड़के और 47,136 लड़कियां शामिल हुई थीं, जिसमें से 1,303 लड़के और 510 लड़कियां फेल हो गई थीं। इस प्रकार, 12वीं में फेल छात्रों की कुल संख्या 1,813 रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed