CBSE Term 1 Results Live: दसवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा परिणाम जारी, जानें कैसे चेक करेंगे रिजल्ट
{"_id":"622adbac5bf58b21e82e169d","slug":"cbse-term-1-resuts-live-cbse-likely-to-release-class-10th-and-12th-term-1-exam-result-today-know-how-to-check","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE Term 1 Results Live: दसवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा परिणाम जारी, जानें कैसे चेक करेंगे रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 12 Mar 2022 07:58 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:58 PM IST
खास बातें
CBSE Class 10, 12 Term 1 Results Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम आज जारी होने की सूचना सामने आई है। ऐसे हम इस खबर में आपको परिणाम से जुड़ी पल-पल का अपडेट उपलब्ध करवाते रहेंगे।
विज्ञापन
CBSE Term 1 Results Live
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:58 PM, 12-Mar-2022
CBSE Term-1 Result: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की टर्म-1 परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर, 2021 से 11 दिसंबर, 2021 तक किया था। वहीं, बारहवीं की परीक्षा 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 22 दिसंबर, 2021 तक हुई थी। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।05:41 PM, 12-Mar-2022
CBSE Term-1 Result: क्या अन्य माध्यम से भी जारी होंगे परिणाम?
सीबीएसई ने दसवीं कक्षा को लेकर जारी किए गए अपने सर्कुलर ने बताया है कि यह परिणाम छात्रों के केवल थ्योरी परीक्षा में प्रदर्शन पर आधारित है। इसलिए छात्रों का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। छात्रों को मार्कशीट टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
04:21 PM, 12-Mar-2022
CBSE Term-1 Result: कब जारी होंगें बारहवीं के परिणाम?
दसवीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब छात्र बारहवीं के टर्म-1 परीक्षा परिणाम का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।03:38 PM, 12-Mar-2022
CBSE Term-1: टर्म-2 के बाद जारी होगी मार्कशीट
इस बार सीबीएसई की ओर से टर्म-1 और टर्म-2 के परिणामों का एक साथ आंकलन कर के हीं अंतिम मार्कशीट जारी की जाएगी।02:17 PM, 12-Mar-2022
CBSE 10th Term 1 Results: छात्रों के पास में एक और मौका
जिन छात्रों को इस साल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने का मलाल है, वह अफसोस न करें। छात्रों के पास में बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका शेष है। छात्र जिन विषयों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वह टर्म-2 परीक्षा के लिए उन विषयों की बेहतर ढंग से तैयारी कर लें।01:05 PM, 12-Mar-2022
CBSE 10th Term 1 Results: नहीं हुआ कोई भी फेल
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं में इस साल कोई भी छात्र फेल और कंपार्टमेंट की श्रेणी में नहीं आया है। ऐसा इसलिए है क्योकि यह केवल आधे सत्र की ही परीक्षा है। टर्म 2 की परीक्षा के पूरा होने के बाद छात्रों के दोनों परीक्षाओं के अंकों का मिलान कर के पास, फेल या कंपार्टमेंट की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 12-Mar-2022
CBSE Result: टर्म 1 परीक्षा में नहीं होगा कोई भी फेल
सीबीएसई ने पहले ही इस बात की सूचना जारी कर दी थी कि टर्म-1 के परीक्षा परिणाम में केवल छात्रों के विषयवार अंक हीं प्रदर्शित किए जाएंगे। छात्रों को फाइनल मार्कशीट मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाने वाली टर्म 2 परीक्षा के परिणाम के बाद जारी किए जाएंगे।11:28 AM, 12-Mar-2022
CBSE 10th Term 1 Result: आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी हो सकते हैं परिणाम
सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा के टर्म - 1 परीक्षा परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसा होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।11:05 AM, 12-Mar-2022
सीबीएसई टर्म-1 परिणाम: सीबीएसई ट्वीट कर दी जानकारी
सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर परिणाम को लेकर जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया है कि दसवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को स्कूलों को भेज दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि केवल थ्योरी परीक्षा के अंकों को स्कूलों को भेज गया है। आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है।10:31 AM, 12-Mar-2022
कमेंट
कमेंट X