CBSE 12th Exam Supreme Court Live : 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सुनवाई स्थगित, केंद्र ने दो दिन का समय मांगा
{"_id":"60b44ed58ebc3e8c093bf49c","slug":"cbse-class-12-board-exam-2021-live-and-icse-board-exam-hearing-in-the-supreme-court-live-updates-cbse-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th Exam Supreme Court Live : 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सुनवाई स्थगित, केंद्र ने दो दिन का समय मांगा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 31 May 2021 11:59 AM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 31 May 2021 11:59 AM IST
खास बातें
CBSE Class 12 Board Exam 2021 Hearing in Supreme Court Live Update in Hindi : सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के आयोजन संबंधी अंतिम निर्णय जल्द ही घोषित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक आधिकारिक तौर पर 01 जून, 2021 तक अंतिम निर्णय की घोषणा कर सकते हैं। इस बीच, परीक्षाएं रद्द करने के लिए दायर जनहित याचिका पर सोमवार, 31 मई को सुुबह 11 बजे से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सुनवाई स्थगित हो गई। केंद्र ने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सुनवाई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:37 AM, 31-May-2021
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा : सुप्रीम कोर्ट छात्रों के पक्ष में दिखा
सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि परीक्षाओं के मामले पर गुरुवार को अंतिम फैसला होगा। कोर्ट इस संबंध में अधिकारियों को समय देना स्वीकार करती है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह पिछले साल की नीति के अनुरूप निर्णय की उम्मीद कर रहा है, जब बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी थी। सीबीएसई ने 26 जून, 2020 को सुप्रीम कोर्ट में लंबी बहस के बाद लंबित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय प्रस्तुत किया था।
11:34 AM, 31-May-2021
पिछले साल भी ऐसी ही स्थिति थी : सुप्रीम कोर्ट
पीठ ने कहा कि जो भी निर्णय उचित हो, वह लें। लेकिन जो चिंताएं व्यक्त की गई हैं। उन्हें ध्यान में रखें। याचिकाकर्ता का कहना है कि पिछले साल की नीति का पालन किया जाना चाहिए। यदि आप पिछले साल की नीति से हटकर निर्णय ले रहे हैं तो आपको उचित कारण बताना होगा। लगभग इसी तरह की स्थिति पिछले वर्ष में थी।
विज्ञापन
11:34 AM, 31-May-2021
गुरुवार तक जमा करें फैसला- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन के समय पर सहमति जताते हुए केंद्र और सीबीएसई से गुरुवार तक अपना फैसला साझा करने को कहा है। न्यायमूर्ति खानविलकर ने अटॉर्नी जनरल से कहा, आप एक निर्णय लें। लेकिन अगर आप परीक्षा आयोजित नहीं करने के लिए पिछले साल लिए गए निर्णय से विचलित हो रहे हैं, तो आपको हमें अच्छे कारण बताना चाहिए।
11:14 AM, 31-May-2021
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा : केंद्र ने दो दिन का समय मांगा
सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं पर फैसले को लेकर सुनवाई शुरू होते हीं स्थगित हो गई है। केंद्र सरकार ने अपना फैसला साझा करने के लिए कोर्ट से दो दिन का समय मांगा है। इस पर मामले को स्थगित करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा है कि अगर उसने परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है और परीक्षा रद्द करने के लिए अपनी पिछले वर्ष की नीति का पालन नहीं करने का इरादा है तो उसके लिए उचित कारण भी बताएं।
10:51 AM, 31-May-2021
सीबीएसई बोर्ड : थोड़ी ही देर में शुरू होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा और आईसीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा को लेकर सुनवाई 11 बजे से शुरू होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ सुनवाई में कोविड-19 महामारी के बीच कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के निर्देश की मांग वाली याचिका पर विचार करेगी। हालांकि, कोर्ट में परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष वाली याचिका पर भी सुनवाई होगी।
10:36 AM, 31-May-2021
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: अधिकांश राज्य परीक्षाओं के पक्ष में
अधिकांश राज्य कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के पक्ष में हैं। कई राज्यों ने सीबीएसई द्वारा अगस्त में प्रमुख विषयों के लिए छोटी अवधि की परीक्षाओं के बारे में प्रस्तावित विकल्प का समर्थन किया है। केंद्र सरकार ने राज्यों से लिखित में सुझाव भी मंगवाए थे। उन पर भी विचार जारी है। हालांकि, कोविड-19 स्थिति की अभी भी समीक्षा की जा रही है और अन्य परीक्षाएं रद्द की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 AM, 31-May-2021
FICCI 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के पक्ष में
FICCI ने केंद्र को 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के लिए लिखा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' को लिखे पत्र में, फिक्की ने आगाह किया है कि COVID-19 के कारण वर्तमान स्थिति कक्षा 12वीं की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल नहीं है। फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर ने कहा कि अकादमिक प्रगति को निर्धारित करने के लिए एक वैकल्पिक समाधान तैयार किया जाना चाहिए।
10:23 AM, 31-May-2021
ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना अन्यायपूर्ण और अनुचित : छात्र समूह
521 छात्रों के एक समूह की ओर से, यूथ बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
521 students have moved Supreme Court by way of an intervention application in PIL filed for cancellation of Class 12th examinations. Request has been made to cancel the offline mode examinations.@LiveLawIndia @anubha1812
— Mamta Sharma (@AdvMamtaSharma) May 30, 2021
09:48 AM, 31-May-2021
सीबीएसई बोर्ड : पिछली सुनवाई में कोर्ट ने क्या कहा?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को आशावादी बने रहने को कहा था। दरअसल, जब याचिकाकर्ता ने पीठ से कहा कि सुप्रीम कोर्ट कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के मुद्दे पर स्वत: संज्ञान ले सकता है, तो पीठ ने कहा, आशावादी बने रहें। हो सकता है सोमवार तक कोई समाधान निकल जाए। हम इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 28 मई को सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा पर फैसला एक जून को लिया जा सकता है।
09:02 AM, 31-May-2021
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मामला : 28 मई को स्थगित हुई थी सुनवाई
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने मामले की सुनवाई 28 मई को स्थगित कर दी थी। पीठ ने याचिकाकर्ता से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्थायी वकीलों को याचिका की एक प्रति देने के लिए कहा था और मामले को सोमवार, 31 मई को सुबह 11 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था।
कमेंट
कमेंट X