07:37 PM, 01-Jun-2021
कुछ ही देर में होगी ब्रीफिंग
सीबीएसई परीक्षाओं पर किए गए निर्णय को लेकर थोड़ी ही देर में प्रेस वार्ता होनी है। इसमें फैसले के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
07:25 PM, 01-Jun-2021
पीएम मोदी की बैठक में बड़ा फैसला, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द
पिछले साल की तरह, यदि कुछ छात्र परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं, तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई द्वारा उन्हें ऐसा विकल्प प्रदान किया जाएगा।
07:24 PM, 01-Jun-2021
12वीं की परीक्षा रद्द हुई
पीएम की बैठक में बड़ा फैसला, सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
07:19 PM, 01-Jun-2021
सीबीएसई के 14.5 लाख छात्रों को जल्द ही जानकारी मिलेगी
सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए लगभग 14.5 लाख छात्र पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री की कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीबीएसई परीक्षा के संभावित विकल्पों पर चर्चा करने के लिए बैठक जारी हैं। संभव है बैठक के बाद छात्रों को जल्द ही अपडेट मिल जाए।
07:13 PM, 01-Jun-2021
परीक्षाओं पर जल्द हो सकता है निर्णय
प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक पिछले डेढ़ घंटे से चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी को कक्षा 12वीं की परीक्षाओं आयोजित करने के सभी संभावित विकल्पों और समाधानों के बारे में बताया गया है। सीबीएसई ओर आईएससी की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर जल्द ही बड़ा फैसला आने की उम्मीद है।
07:00 PM, 01-Jun-2021
सुप्रीम कोर्ट में बाल अधिकार कार्यकर्ता ने नई याचिका दायर की
नई याचिका में परीक्षाओं को रद्द करने के साथ ही मूल्यांकन कार्य संबंधी निर्णय के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग की गई है। यह याचिका बाल अधिकार कार्यकर्ता अनुभा श्रीवास्तव और सात अन्य ने 23 अलग-अलग राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों और तीन अलग-अलग देशों के 47 छात्रों की ओर से दायर की गई है।
06:54 PM, 01-Jun-2021
CBSE & ICSE Board : परीक्षाओं को रद्द करने के लिए एक और याचिका दायर
जहां एक ओर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में परीक्षाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक चल रही है, वहीं दूसरी सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक और जनहित याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका राज्य बोर्ड की परीक्षाओं और एनआईओएस की परीक्षा को रद्द करने और मूल्यांकन के लिए समान फॉर्मूला बनाने के लिए निर्देश मांगा गया है।
06:38 PM, 01-Jun-2021
बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री परीक्षाओं को टालने और उसके बाद के संभावित विकल्पों पर भी जानकारी ले रहे हैं।
06:15 PM, 01-Jun-2021
बैठक की तस्वीरें सामने आई
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद हैं। राज्यों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी प्रधानमंत्री को जानकारी दे रहे हैं।
06:08 PM, 01-Jun-2021
जारी है बैठक, दो विकल्पों पर हो रही है चर्चा
कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में आज फैसला आ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, सीबीएसई के चेयरमैन और शिक्षा मंत्री के दोनों सचिव प्रधानमंत्री को बोर्ड परीक्षा आयोजत करने के सारे प्रस्तावित विकल्पों से अवगत करवा रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X