Bihar Board 10th Result 2024 Live: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, क्या है ताजा अपडेट? यहां जानें
{"_id":"66026b574a8e4f7e740dce07","slug":"bihar-board-10th-result-2024-live-updates-bseb-matric-result-date-time-at-biharboardonline-bihar-gov-in-2024-03-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 10th Result 2024 Live: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, क्या है ताजा अपडेट? यहां जानें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 28 Mar 2024 01:29 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:29 PM IST
खास बातें
BSEB Bihar Martic Result 2024 Kab Aayega, Sarkari Result Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी घोषित करने वाला है। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी करने से जुड़ी अधिसूचना जारी कर सकता है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी पाने के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
विज्ञापन
BSEB 10th Result 2024: कब आएगा रिजल्ट?
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:55 PM, 28-Mar-2024
BSEB 10th Result 2024: जल्द ही घोषित किया जाएगा
बिहार बोर्ड आज मैट्रिक रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है। बीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
बिहार बोर्ड आज मैट्रिक रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है। बीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
04:15 PM, 28-Mar-2024
BSEB 10th Result 2024: तारीख और समय
BSEB 10th Result 2024: तारीख और समयबिहार 10वीं परिणाम 2024 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा बिहार बोर्ड के आधिकारिक एक्स अकाउंट (ट्विटर) के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
03:16 PM, 28-Mar-2024
BSEB 10th Result 2024: पिछले साल रैंक 3 टॉपर्स
रैंक 1- एमडी रुम्मन अशरफ
रैंक 2- नम्रता कुमारी
रैंक 2- ज्ञानी अनुपमा
रैंक 3- संजू कुमारी
रैंक 3- भावना कुमारी
रैंक 3- जयनंदन कुमार पंडित
02:39 PM, 28-Mar-2024
BSEB 10th Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा
BSEB 10th Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणाबिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम का लगभग 16 लाख छात्रों इंतजार को है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे इस माह के आखिर तक जारी कर दिए जाएंगे। घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष द्वारा किए जाएंगे। इसके अलावा टॉपर्स के नामों का ऐलान भी जल्द किया जाएगा।
01:27 PM, 28-Mar-2024
रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के रूझानों के आधार पर बोर्ड 31 मार्च तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने की घोषणा बीएसईबी अध्यक्ष द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
10:49 AM, 28-Mar-2024
Bihar Board Last Year 10th Topper: कौन था पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का टॉपर
पिछले साल इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ ने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) के साथ राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। पिछले साल 90 छात्र टॉप-10 की लिस्ट में शामिल थे, जिसमें से 10 छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 AM, 28-Mar-2024
Bihar Board Last Year Pass Percentage: पिछले वर्ष कितना रहा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं पास प्रतिशत?
पिछले साल बिहार में 16,10,657 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिनमें से 13,05,203 छात्र पास हुए। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04% रहा था।
09:50 AM, 28-Mar-2024
बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 विवरण
बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 में निम्नलिखित विवरण होंगे:
- रोल कोड
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का नाम
- विषय
- अधिकतम अंक
- उत्तीर्ण अंक
- थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक
- विषय कुल अंक
- परिणाम की स्थिति
- डिविजन
- एग्रीगेट मार्क्स
08:43 AM, 28-Mar-2024
BSEB 10th Result Via SMS: एसएमएस के माध्यम से ऐसे पाएं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
ऐसा देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक की वजह से साइट बिजी हो जाती है और छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने में समस्या आती है। ऐसे में छात्र बिहार 10वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए अपने मोबाइल का उपयोग भी कर सकते हैं। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आपको ये करना होगा:
- अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
- BIHAR10 <स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
- बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।
05:49 PM, 27-Mar-2024
BSEB 10th Result 2024: परिणाम में क्या जांचें?
छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में नीचे दिए गए विवरण की जांच करनी चाहिए:
- रोल कोड
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का नाम
- विषय
कमेंट
कमेंट X