Uttarakhand Budget Session Live: खिलाड़ियों को नौकरी समेत कई मुद्दों से गरमाया सदन, बाहर विपक्ष का धरना
{"_id":"69b0fa442e9c4c7b75006f23","slug":"uttarakhand-budget-session-2026-in-gairsain-third-day-live-updates-cm-dhami-news-in-hindi-2026-03-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Budget Session Live: खिलाड़ियों को नौकरी समेत कई मुद्दों से गरमाया सदन, बाहर विपक्ष का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 11 Mar 2026 02:01 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण(चमोली)
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:01 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Budget Session Second Day Live Updates: आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का तीसरा दिन है। आज बजट पर चर्चा के साथ ही कई विधेयक पास होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड बजट सत्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
06:48 PM, 11-Mar-2026
कई मुद्दों से गरमाया सदन
तीसरे दिन भी सदन में पक्ष विपक्ष के विधायकों ने कई मुद्दे उठाए। विधायकों के सवालों से सदन गरमाया रहा। वहीं विपक्ष का धरना सदन के बाहर जारी रहा।05:30 PM, 11-Mar-2026
सदन में गर्माया स्मार्ट मीटर का मुद्दा
सदन में तीसरे दिन स्मार्ट मीटर का मुद्दा गर्माया। नियम 58 में इस पर हुई चर्चा के दौरान विपक्ष ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया। आरोप लगाया कि इसमें बड़ा घपला है। बिजलीसंयोजनकाटे जाने के बाद जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विधायक सुमित ह्दयेश ने कहा, सरकार स्पष्ट करे कि इसे लगाना अनिवार्य है या वैकल्पिक। सुमित ह्दयेश ने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। सदन की कार्यवाही स्थगित कर इस पर चर्चा की जाए। रवि बहादुर ने कहा, स्मार्ट मीटर को जबरन लोगों पर थोपा जा रहा है। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भी इसे बड़ा घपला बताया। अनुपमा रावत ने कहा, किसानों का जितना बिल नहीं आ रहा उससे अधिक सर्च चार्ज आ रहा है। सरकार किसानों के बिल को माफ करे।
विज्ञापन
04:38 PM, 11-Mar-2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम
38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट गई है। इस क्रम में प्रदेश के हर ब्लाक में अब मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है।
03:54 PM, 11-Mar-2026
सदन में पुलिस कांस्टेबल ग्रेड पे का प्रकरण उठा
सदन में पुलिस ग्रेड पे का प्रकरण भी उठा। उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने कहा, पुलिस कांस्टेबल की 10 साल की सेवा पर 2400, 20 साल की सेवा पर 2800 और 30 साल की सेवा पर 4600 ग्रेड पे दिया जाना था। सरकार की ओर से वादा किया गया था कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में पुलिस को ग्रेड पे दिया जाएगा, जो नहीं दिया गया। काजी निजामुद्दीन ने विधानसभा सत्र में डयूटी पर लगे पुलिस जवानों के रहने, खाने और सोने की उचित व्यवस्था न होने का आरोप लगाया। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, पुलिस कांस्टेबल के लिए 10 साल की सेवा पर 2400, 20 साल की सेवा पर 2800 और 30 साल की सेवा पर 4200 ग्रेड पे का प्रावधान है।
02:48 PM, 11-Mar-2026
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का निर्माण
खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, हल्द्वानी में जल्द ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आगामी बजट में प्रावधान किया है। निर्माण के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विश्वविद्यालय के अधीन ही हल्द्वानी स्टेडियम को शामिल किया जाएगा।
01:59 PM, 11-Mar-2026
विपक्ष के सदस्यों का इस्तीफा मंजूर नहीं: रितु खंडूरी भूषण
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सदन में कहा, कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है, जिससे दोनों सदस्य कार्यमंत्रणा समिति के वर्तमान में भी सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 PM, 11-Mar-2026
सुराज सेवा दल पहुंचा दिवालीखाल, पुलिस ने रोका
सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ो में आज पलायन थम नहीं रहा है।
12:16 PM, 11-Mar-2026
सत्र के दौरान गैरसैंण को स्थाई राजधानी करें-यूकेडी
यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी।
11:30 AM, 11-Mar-2026
लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
11:14 AM, 11-Mar-2026
पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी की तैयारी
भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने सवाल किया कि कितने पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी गई? खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा नोकरी देने की प्रक्रिया जारी है। 2013 से 2023 तक 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी गई।