फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ZIM vs WI Highlights: 147 रन पर ऑलआउट हुआ जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज ने 107 रन से दर्ज की जीत; हेटमायर-मोटी चमके

Mon, 23 Feb 2026 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Feb 2026 10:52 PM IST
खास बातें

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हरा दिया। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
ZIM vs WI T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 Zimbabwe vs West Indies Scorecard and Result News in Hindi
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:50 PM, 23-Feb-2026

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया

शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की अर्धशतकीय पारियों के बाद गुडाकेश मोटी की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में 107 रनों से हरा दिया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 147 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए ब्रैड एवंस ने 43 रनों की पारी खेली। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए मोटी ने चार और अकील हुसैन ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा मैथ्यू फोर्ड को दो और जेसन होल्डर को एक सफलता मिली।
09:47 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: डियोन मायर्स 28 रन बनाकर आउट

अकील हुसैन ने जिम्बाब्वे को चौथा झटका दिया। उन्होंने डियोन मायर्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ 28 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर सिकंदर रजा और टोनी मुनियोंगा मौजूद हैं। सात ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 57 रन है।
विज्ञापन
09:38 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: पावरप्ले समाप्त

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और जिम्बाब्वे ने तीन विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। मरुमणि 14, बेनेट 5 और रयान 0 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर डियोन मायर्स और सिकंदर रजा मौजूद हैं। 
09:23 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे को शुरुआती झटके

जिम्बाब्वे के दो विकेट 20 के स्कोर पर ही गिर चुके हैं। मैथ्यू फोर्ड ने तदिवनशे मरुमणि को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। इसके बाद अकील हुसैन ने ब्रायन बेनेट को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब क्रीज पर डियोन मायर्स और रयान बर्ल मौजूद हैं।
09:12 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और तदिवनशे मरुमणि क्रीज पर मौजूद हैं।
08:58 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने 255 रन का लक्ष्य रखा

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने 255 रन का लक्ष्य रखा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज के लिए शिमरन हेटमायर (85) और रोवमैन पॉवेल (59) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: हेटमायर 85 रन बनाकर आउट

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका क्रीमर ने दिया। उन्होंने शिमरन हेटमायर को बेनेट के हाथों कैच कराया। वह 34 गेंदों में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। अब रोवमैन पॉवेल का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। 
07:45 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: हेटमायर का 19 गेंदों में अर्धशतक

शिमरन हेटमायर ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 
07:36 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: पावरप्ले समाप्त

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल  रोवमैन पॉवेल और शिमरन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले ब्रैंडन किंग (9) और शाई होप (14) पवेलियन लौटे।
07:17 PM, 23-Feb-2026

ZIM vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज को पहला झटका रिचर्ड ने दिया। उन्होंने ब्रैंडन किंग को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब शाई होप का साथ देने शिमरन हेटमायर आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed