10:51 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : आरसीबी की जीत
आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी की गेंदबाज मोलिनेक्स ने पूजा खेमनार को आउट कर दिया। यूपी को यह आठवां झटका लगा। वह 24 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, टीम एक बार फिर आरसीबी के खिलाफ मुकाबला हार गई। मंधाना की टीम ने यूपी को 23 रन से हरा दिया।
10:45 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : यूपी का सातवां विकेट गिरा
यूपी का सातवां विकेट सोफी एक्लेस्टोन के रूप में गिरा। उन्हें वेयरहैम ने बोल्ड किया। सोफी तीन गेंदों में चार रन बना सकीं। फिलहाल पूनम 31 रन और अंजलि तीन रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं।
10:38 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर आउट
दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर आउट हो गईं। यूपी वॉरियर्स का छठा विकेट 18वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। भारतीय खिलाड़ी को आशा शोभना ने आउट किया। फिलहाल क्रीज पर पूजा और सोफी हैं।
10:13 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : कप्तान हेली 55 रन बनाकर आउट
यूपी की कप्तान एलिसा हेली 55 रन बनाकर आउट हो गईं। वह इस मैच में आरसीबी के खिलाफ अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूनम खेमनार उतरी हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 118/5 है।
10:10 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : आरसीबी को लगा चौथा झटका
आरसीबी के खिलाफ यूपी का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिख रहा है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं श्वेता सहरावत एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें आशा शोभना ने आउट किया। फिलहाल क्रीज पर एलिसा हेली और दीप्ति शर्मा हैं।
09:51 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : हैरिस पांच रन बनाकर आउट
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ग्रेस हैरिस पांच रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें सोफी डिवाइन ने अपना शिकार बनाया। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/3 है।
09:48 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : चमारी अटापट्टू आठ रन बनाकर आउट
चमारी अटापट्टू एक बार फिर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं 34 वर्षीय ऑलराउंडर सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें वेयरहैम ने एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्रेस हैरिस आई हैं।
09:35 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : यूपी को लगा पहला झटका
घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर सोफी डिवाइन ने यूपी वॉरियर्स को पहला झटका दिया है। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी के लिए आईं किरण नवगिरे को पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चमारी अटापट्टू आई हैं।
09:26 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : तीन ओवर के बाद यूपी का स्कोर 40/0
आरसीबी के खिलाफ यूपी की शुरुआत धीमी हुई है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन है। फिलहाल एलिसा हेली और किरण नवगिरे क्रीज पर हैं।
09:15 PM, 04-Mar-2024
UPW vs RCB Live Score : यूपी की पारी शुरु
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए यूपी तैयार है। फिलहाल क्रीज पर कप्तान एलिसा हेली और किरण नवगिरे हैं। एक ओवर में अब तक टीम का खाता भी नहीं खुल पाया है।