SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल और साकिब ने झटके चार-चार विकेट
{"_id":"69dce8239a442465990bdf1c","slug":"srh-vs-rr-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-rajasthan-royals-ipl-2026-21st-match-updates-2026-04-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल और साकिब ने झटके चार-चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 13 Apr 2026 11:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:22 PM IST
खास बातें
ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल्ल हिंगे व साकिब हसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
प्रफुल्ल हिंगे
- फोटो : Jiohotsar (videograb)
लाइव अपडेट
11:05 PM, 13-Apr-2026
हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल्ल हिंगे व साकिब हसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। उनके लिए डोनोवन फरेरा ने 69 रनों की पारी खेली।10:53 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: राजस्थान को छठा झटका
राजस्थान को छठा झटका साबिक हुसैन ने दिया। उन्होंने डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। अब जडेजा का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 127 रन है।
विज्ञापन
10:33 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: 11 ओवर का खेल पूरा
11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। रवींद्र जडेजा 28 और डोनोवन फरेरा 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है। राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन है।09:51 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: राजस्थान को पांचवां झटका
प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका दिया है। प्रफुल्ल ने रियान पराग को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान की आधी टीम महज नौ रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।09:46 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: चौथा झटका
साकिब हुसैन ने राजस्थान को चौथा झटका दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों यशस्वी जायसवाल को कैच कराया। अब रियान पराग और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।09:39 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: दो और झटके
ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें भी प्रफुल्ल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद आए प्रेटोरियस भी पवेलियन लौट गए। वह भी प्रफुल्ल का शिकार बने। अब जायसवाल का साथ देने रियान पराग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:36 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: राजस्थान की झटके से शुरुआत
राजस्थान की झटके से शुरुआत हुई है। वैभव सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल पाए। अब यशस्वी जायसवाल का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।09:20 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद की पारी समाप्त
हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए।08:39 PM, 13-Apr-2026
SRH vs RR Live Score: शतक से चूके ईशान किशन
हैदराबाद को तीसरा झटका संदीप शर्मा ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।08:19 PM, 13-Apr-2026