SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया, सैमसन-जुरेल की मेहनत गई बेकार
{"_id":"67dfc9b4628546622d0d5b65","slug":"srh-vs-rr-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-rajasthan-royals-ipl-2025-2nd-match-updates-2025-03-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया, सैमसन-जुरेल की मेहनत गई बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Mar 2025 07:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:29 PM IST
खास बातें
SRH vs RR Indian Premier League 2025: पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत की है। हैदराबाद ने इस मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ा।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
07:28 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता मैच
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराकर आईपीएल 2025 सीजन की जीत से शुरुआत की है। हैदराबाद ने ईशान किशन और ट्रेविस हेड की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए थे जो इस टूर्नामेंट का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। जवाब में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने अच्छी साझेदारी निभाई, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 50 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। सैमसन जो इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे, उन्होंने जुरेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 111 रन जोड़े और टीम को मुश्किल से उबारा। सैमसन और जुरेल जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि राजस्थान आईपीएल इतिहास का सबसे सफल रन चेज कर सकती है, लेकिन सैमसन के आउट होते ही यह साझेदारी टूट गई। सैमसन के पवेलियन लौटने के बाद जुरेल भी अपना विकेट गंवा बैठे। अंत में शिमरॉन हेत्मायर और शुभम दुबे ने कुछ कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं, सैमसन ने 37 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों के सहारे 66 रन बनाए। हेत्मायर ने 23 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाए, जबकि शुभम 11 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से नीतीश राणा ने 11, कप्तान रियान पराग ने चार, यशस्वी जायसवाल ने 1 और जोफ्रा आर्चर ने नाबाद एक रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सिमरनजीत सिंह और हर्षल पटेल को दो-दो विकेट मिले, जबकि मोहम्मद शमी और एडम जैम्पा ने एक-एक विकेट लिया।
07:16 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: शुभम-हेत्मायर की शानदार पारी
शिमरॉन हेत्मायर और शुभम दुबे की शानदार बल्लेबाजी की मदद से राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। राजस्थान ने 18 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 217 रन बना लिए हैं। राजस्थान को जीत के लिए हालांकि, अभी 12 गेंदों पर 70 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
06:58 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: जुरेल भी पवेलियन लौटे
सैमसन के आउट होने के कुछ देर बाद ही ध्रुव जुरेल भी पवेलियन लौट गए हैं। जुरेल और सैमसन ने शतकीय साझेदारी कर राजस्थान को संभाला था, लेकिन पहले हर्षल ने सैमसन को आउट किया और फिर एडम जैम्पा ने जुरेल को पवेलियन भेजा। राजस्थान ने इस तरह पांच विकेट गंवा दिए हैं।06:55 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: संजू सैमसन आउट हुए
हर्षल पटेल ने संजू सैमसन को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका दिया है। सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन विकेट के पीछे हेनरिच क्लासेन को कैच थमाकर आउट हो गए। सैमसन ने 37 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्के की मदद से 66 रन बनाए। उन्होंने जुरेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 111 रन जोड़े, लेकिन हर्षल ने इस साझेदारी को तोड़ा।06:47 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: जुरेल का पचासा
संजू सैमसन के बाद ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। जुरेल ने 28 गेंदों पर पचासा पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। जुरेल और सैमसन ने मिलकर राजस्थान की पारी को संभाल लिया है और दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 80+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।06:34 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: सैमसन का अर्धशतक
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। शुरुआती झटकों के बाद सैमसन ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:21 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: सैमसन-जुरेल ने संभाला
शुरुआती विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने राजस्थान को संभाला। राजस्थान ने सात ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। सैमसन 34 रन और जुरेल 26 रन बनाकर मौजूद हैं।06:07 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने तीन विकेट गंवा दिए हैं। शमी ने नीतीश राणा को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। नीतीश आठ गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर हालांकि, संजू सैमसन टिके हुए हैं जो इस मैच में इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे हैं।05:54 PM, 23-Mar-2025
SRH vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को दूसरा झटका
सिमरनजीत सिंह ने एक ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स को दो झटके दिए हैं। दूसरा ओवर डालने आए सिमरनजीत ने पहले यशस्वी जायसवाल को आउट किया और फिर कप्तान रियान पराग को पवेलियन की राह दिखाई। राजस्थान ने इस तरह दो ओवर की समाप्ति के बाद 25 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।05:51 PM, 23-Mar-2025