RR vs PBKS Highlights : पंजाब किंग्स ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, करन अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे
{"_id":"6644b24cba16e9b46c06cc21","slug":"rr-vs-pbks-live-cricket-score-rajasthan-royals-vs-punjab-kings-ipl-2024-64th-match-updates-2024-05-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs PBKS Highlights : पंजाब किंग्स ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया, करन अर्धशतक लगाकर नाबाद लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 15 May 2024 11:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 May 2024 11:22 PM IST
खास बातें
RR vs PBKS Indian Premier League 2024 : प्लेऑफ में पहुंच चुकी राजस्थान रॉयल्स को नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की टीम की यह लगातार चौथी हार है, लेकिन वह 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर, लगातार हार का सामना कर रही पंजाब को आखिरकार जीत मिली।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:13 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : पंजाब ने राजस्थान को हराया
कप्तान सैम करन के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर जीत का स्वाद चखा। राजस्थान की यह लगातार चौथी हार है। हालांकि राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान को नौ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया था। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी बेहद खराब रही। पंजाब ने शुरुआती झटकों के बाद करन के 41 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन के दम पर जीत दर्ज की। पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा 11 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए।राजस्थान की टीम 13 मैचों के बाद आठ जीत और पांच हार के साथ 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि पंजाब की टीम 13 मैचों में पांच जीत और आठ हार के साथ 10 अंक लेकर नौवें स्थान पर है। राजस्थान का आखिरी मैच तालिका में शीर्ष पर चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से है, जबकि पंजाब को अब सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है।
11:09 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : करन ने जड़ा अर्धशतक
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम को संभाला। पंजाब को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 15 रनों की जरूरत है और उसके पांच विकेट शेष है। करन 56 रन और आशुतोष शर्मा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
10:55 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : जितेश शर्मा आउट हुए
युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए जितेश शर्मा को आउट कर पंजाब को पांचवां झटका दिया। जितेश 20 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर सैम करन मौजूद हैं।10:42 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : करन-जितेश क्रीज पर मौजूद
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान सैम करन और जितेश शर्मा ने पंजाब की पारी को संभाला। 13 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब ने चार विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। करन 26 रन और जितेश 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।10:20 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : बेयरस्टो पवेलियन लौटे
राजस्थान के गेंदबाजों ने पंजाब की पारी लड़खड़ा दी है। जॉनी बेयरस्टो को युजवेंद्र चहल ने आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया। बेयरस्टो 22 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, एक ही ओवर में आवेश खान ने राइली रूसो और शशांक सिंह को आउट किया था। रूसो 22 रन बनाकर पवेलियन लौेटे थे, जबकि शशांक खाता भी नहीं खोल सके थे।09:42 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : प्रभसिमरन सिंह आउट हुए
राजस्थान द्वारा 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवा दिया। प्रभसिमरन चार गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन का विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:23 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : पंजाब को मिला 145 रनों का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान को नौ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी बेहद खराब रही। राजस्थान के लिए रियान पराग ने 48 रन बनाए जिसके दम पर टीम 140 रन का स्कोर पार करने में सफल रही। पंजाब की ओर से कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए और राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी राजस्थान की टीम की बल्लेबाजी लगातार दूसरे मैच में खराब रही। इससे पहले राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन टीम प्रभावशाली प्रदर्शन करने में विफल रही थी। इस मैच में भी राजस्थान के बल्लेबाज विफल रहे है और टीम शुरुआती झटकों के दबाव से अंत तक नहीं उबर सकी। पराग ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली और रविचंद्न अश्विन के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। यह राजस्थान के लिए इस मैच की सर्वोच्च साझेदारी रही। अश्विन के आउट होने के बाद राजस्थान का अन्य कोई बल्लेबाज पराग का साथ नहीं निभा सका। अंतिम ओवर में पराग भी अपना विकेट गंवा बैठे और अर्धशतक बनाने से चूक गए।
09:19 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : रियान अर्धशतक से चूके
शानदार बल्लेबाजी कर रहे रियान पराग अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर आठवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। रियान को हर्षल पटेल ने आउट किया।09:07 PM, 15-May-2024
RR vs PBKS Live : फेरेरा आउट हुए
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे फेरेरा हर्षल पटेल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। फेरेरा आठ गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग क्रीज पर मौजूद हैं और 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने ट्रेंट बोल्ट उतरे हैं।09:03 PM, 15-May-2024