RR vs DC: मोरिस ने आखिरी ओवर में दिल्ली से छीनी जीत, राजस्थान ने जीता रोमांचक मुकाबला
{"_id":"60783aaf5266fb6cc02ee177","slug":"rr-vs-dc-live-score-ipl-2021-rajasthan-royals-vs-delhi-capitals-match-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs DC: मोरिस ने आखिरी ओवर में दिल्ली से छीनी जीत, राजस्थान ने जीता रोमांचक मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 15 Apr 2021 11:26 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:26 PM IST
खास बातें
RR vs DC IPL HIGHLIGHTS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से बाजी अपने नाम कर ली है। जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी के बाद डेविड मिलर के अर्धशतक और क्रिस मोरिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
11:20 PM, 15-Apr-2021
राजस्थान की रोमांचक जीत
राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने नामुमकिन से दिख रहे लक्ष्य को क्रिस मोरिस की मैच जिताऊ पारी के दम पर हासिल किया।मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 37 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (51) और टीम के नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के स्कोर को 147 रन तक पहुंचाया और राजस्थान को 148 रन का लक्ष्य दिया।
राजस्थान की तरफ से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन विकेट और मुस्तफिजुर ने दो विकेट चटकाए।
The @rajasthanroyals camp is elated as they pocket their first win in #IPL2021 after yet another thrilling finish.https://t.co/8aM0TZxgVq #RRvDC #VIVOIPL pic.twitter.com/J1XA8ggmZs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2021
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसके 42 रन पर ही पांच विकेट गिर गए। हालांकि डेविड मिलर (62) ने राजस्थान की उम्मीदों को बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन वह भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान की टीम मैच हार जाएगी और दिल्ली आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लेगी। लेकिन अंत में क्रिस मोरिस ने 18 गेंदों में 36 रन जड़े और आखिरी दो ओवर में चार छक्के लगाकर राजस्थान को रोमांचक जीत दिला दी।
दिल्ली की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक तीन और वोक्स-रबाडा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
11:11 PM, 15-Apr-2021
छह गेंदों में 12 रन
मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा। रबाडा के 19वें ओवर से आए 15 रन। राजस्थान को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 12 रन की दरकार
विज्ञापन
11:05 PM, 15-Apr-2021
पंत की खराब विकेटकीपिंग
जयदेव उनादकट को बड़ा जीवनदान मिला है। जयदेव दो रन लेना चाहते थे लेकिन मोरिस ने मना किया। उधर उनादकट काफी आगे आ गए थे और पीछे लौटते वक्त पिच पर ही लड़खड़ा गए। फिल्डर द्वारा फेंकी गई थ्रो गेंद पंत के दस्ताने में लगी और गिर गई और पंत ने बिना गेंद पकडे ही गिल्लियां बिखेर दी। बाल-बाल बचे उनादकट11:01 PM, 15-Apr-2021
आखिरी 18 गेंदें
राजस्थान की टीम को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 34 रनों की दरकार है। क्रिस मोरिस और जयदेव उनादकट क्रीज पर।10:52 PM, 15-Apr-2021
राजस्थान की जीत मुश्किल
राजस्थान की जीत की सबसे बड़ी उम्मीद भी टूट गई है। डेविड मिलर अर्धशतकीय पारी खेलकर आवेश का शिकार हुए। मिलर ने आवेश के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और तीसरे के चक्कर में ललित यादव को कैच दे बैठे। मिलर ने 43 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली।10:50 PM, 15-Apr-2021
मैच का पहला छक्का
आखिरकार आज के मैच का पहला छक्का डेविड मिलर के बल्ले से निकल गया है। यह छक्का मैच की दूसरी पारी के 16वें ओवर में लगा। मिलर ने आवेश खान की गेंद पर यह छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 PM, 15-Apr-2021
मिलर का अर्धशतक
सीजन का पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर राजस्थान को उम्मीदों को बरकरार रखे हुए हैं। मिलर ने 40 गेंदों में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया।10:46 PM, 15-Apr-2021
राहुल तेवतिया आउट
राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसके पिछले सीजन के स्टार खिलाड़ी राहुल तेवतिया भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें रबाडा ने ललित के हाथों कैच करवाया। तेवतिया ने 19 रन का योगदान दिया। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 90/6, डेविड मिलर (49*), क्रिस मॉरिस (0*)
10:20 PM, 15-Apr-2021
राजस्थान मुश्किल में
राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई है। आवेश खान ने रॉयल्स को एक और झटका देते हुए रियान पराग को भी पवेलियन भेज दिया है। पराग सिर्फ दो रन ही बना पाए। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 52/5, डेविड मिलर (30*), राहुल तेवतिया (1*)10:16 PM, 15-Apr-2021