RCB vs KKR: डीविलियर्स-मैक्सवेल के तूफान में उड़ी केकेआर, आरसीबी की लगातार तीसरी जीत
RCB vs KKR IPL HIGHLIGHTS: विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 में जबरदस्त शुरुआत की है। टीम ने रविवार को चेपॉक में खेले गए स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हरा दिया है
लाइव अपडेट
आरसीबी की लगातार तीसरी जीत
मैच की बात करें तो विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 9 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल की 49 गेंदों में 78 और एबी डीविलियर्स की 34 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी के दम पर बैंगलोर ने 20 ओवर में 204 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत तेज हुई लेकिन हर अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे। टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और केकेआर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई। आरसीबी की तरफ से काइल जेमिसन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
We’ll just leave this here. 😎
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 18, 2021
3️⃣ wins from 3️⃣! 🎯🔥#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #DareToDream #RCBvKKR pic.twitter.com/LcvP9jXvJZ
12 गेंदें और 44 रन
कोलकाता के लिए जीत अब मुश्किल नजर आ रही है, हालांकि रसेल अभी क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 161/7, आंद्रे रसल (30*), हरभजन सिंह (0*)Two wickets in an over for Kyle Jamieson.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2021
Shakib Al Hasan and Pat Cummins depart.
Live - https://t.co/sgj6gqp6tS #RCBvKKR #VIVOIPL pic.twitter.com/nlKnnlxRos
मॉर्गन आउट
केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए। उन्हें हर्षल ने कोहली के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 115/5, शाकिब अल हसन (17*), आंद्रे रसल (0*)दिनेश कार्तिक फिर फेल
केकेआर के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं बिता है। वह एक बार फिर से सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। कार्तिक पांच गेंदों में दो रन बनाकर चहल का शिकार हुए।चहल को मिली पहली सफलता
युजवेंद्र चहल ने आखिरकार तीसरे मैच में सीजन का पहला विकेट हासिल किया। चहल ने कोटे के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर नितीश राणा को आउट किया। राणा ने हवा में शॉट खेला और पडीक्कल के हाथों में दे बैठे। वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।OUT! ☝️@yuzi_chahal strikes to scalp his first wicket of the #VIVOIPL season. 👏👏@RCBTweets pick the third #KKR wicket as Nitish Rana departs. #RCBvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2021
Follow the match 👉 https://t.co/sgj6gqp6tS pic.twitter.com/KGslKrzV7v
राहुल त्रिपाठी आउट
कोलकाता के लिए तेजी से रन बना रहे राहुल त्रिपाठी को वाशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया। सुंदर ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में त्रिपाठी को सिराज के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। पहला पावरप्ले समाप्त होने के बाद कोलकाता का स्कोर: 57/2, नितीश राणा (10*)चहल-सुंदर की कसी हुई गेंदबाजी
युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुन्दर ने मिलकर दो ओवरों में 9 रन दिए। दोनों ने कोलकाता के बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखी। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 36/1, राहुल त्रिपाठी (11*), नितीश राणा (3*)जेमिसन का महंगा ओवर
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए काइल जेमिसन काफी महंगे साबित हुए। हालांकि उन्होंने एक सफलता भी मिले लेकिन उन्होंने 20 रन भी लुटाये। दो ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 27/1, नितीश राणा (1*), राहुल त्रिपाठी (4*)गिल आउट
शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए काइल जेमिसन के ओवर में चार गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेलना चाहा लेकिन सब्सिट्यूट फील्डर डैन ने उड़ते हुए गेंद को लपक लिया। गिल 9 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।बैंगलोर ने बनाए 204 रन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई के चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल (78) और एबी डीविलियर्स (76*) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर कोलकाता के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है।VISION 2️⃣0️⃣0️⃣➕ ✅ #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #DareToDream #RCBvKKR pic.twitter.com/hiTcVWPHjE
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 18, 2021