फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs MI Highlights: मुंबई ने पंजाब को छह विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक

Thu, 14 May 2026 11:25 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 14 May 2026 11:25 PM IST
खास बातें

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले आईपीएल मुकाबले में पंजाब द्वारा दिए गए 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 205 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान तिलक वर्मा ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन
PBKS vs MI IPL 2026 Live Score: Punjab Kings vs Mumbai Indians Today Match Scorecard Updates
रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:24 PM, 14-May-2026

मुंबई ने पंजाब को हराया

शार्दुल ठाकुर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और तिलक वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
11:05 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक

तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 160 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
10:59 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका अजमतुल्लाह ओमरजई ने दिया। उन्होंने बार्टलेट के हाथों रदरफोर्ड को कैच कराया। वह सिर्फ 20 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने विल जैक्स आए हैं।
10:39 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: 14 ओवर का खेल पूरा

14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई ने तीन विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 25 और रदरफोर्ड 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
10:21 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: रोहित शर्मा आउट हुए

पंजाब को तीसरी सफलता चहल ने दिलाई। उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। वह 25 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं।
10:12 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका यानसेन ने दिया। उन्होंने नमन धीर को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:08 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका ओमरजई ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को प्रियांश के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। अब रोहित शर्मा का साथ देने नमन धीर आए हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 72 रन है।
09:35 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।
09:19 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 201 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। वहीं, मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। इसके अलावा कॉर्बिन बॉशन और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा।
08:58 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को सातवां झटका

मुंबई को सातवीं सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने मार्को यानसेन को बोल्ड किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब विष्णु विनोद बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed