फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली की शानदार जीत, पंजाब को सात विकेट से हराया

Sun, 02 May 2021 11:02 PM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 02 May 2021 11:02 PM IST
खास बातें

PBKS vs DC Live IPL Score: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने पहला विकेट प्रभसिमरन सिंह के रूप में गंवाया। रबाडा की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद रबाडा ने ही गेल को फुलटॉस गेंद पर बोल्ड किया। मयंक अग्रवाल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 58 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए। उनकी इस पारी में आठ चौके और चार सिक्स शामिल रहे। मयंक की इस शानदार पारी के दम पर पंजाब ने छह विकेट खोकर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स के 166 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे शॉ को हरप्रीत ब्रार ने बोल्ड किया। वहीं, स्टीव स्मिथ 22 रन के स्कोर पर मेरेडिथ ने आउट किया। हालांकि, धवन ने 47 गेंदों में 69 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और दो सिक्स शामिल रहे। वहीं, अंत में बल्लेबाजी करने आए हेटमायर ने केवल चार गेंदों पर 16 रन जड़े। इसके साथ ही दिल्ली ने 17.4 ओवर में 167 रन बना लिए और पंजाब को सात विकेट से मात दी। धवन ने बेहद नियंत्रित पारी खेली। उन्होंने रन बनाने की कोई जल्दी नहीं दिखाई और अंत में टीम को जीत तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
PBKS vs DC Live Cricket Score, IPL 2021 Match Today Live News Updates in Hindi
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:55 PM, 02-May-2021

हेटमायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

18वां ओवर डालने के लिए मेरेडिथ आए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर हेटमायर ने लगातार दो सिक्स लगाए और चौथी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इसके बाद दिल्ली को जीत के लिए दो रन की जरूरत थी, जो दो वाइड गेंदों से आए। इसी के साथ दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की।
10:50 PM, 02-May-2021

पंत 14 रन बनाकर आउट

17वें ओवर में क्रिस जॉर्डन गेंदबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ऊपर गई लेकिन दूर नहीं गई और मयंक अग्रवाल ने उनका कैच पकड़ा। पंत 14 रन बनाकर आउट हुए। अब शिमरन हेटमायर क्रीज पर उतरे हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 148 रन।
विज्ञापन
10:42 PM, 02-May-2021

30 गेंदों पर दिल्ली को 28 रन की जरूरत

15वां ओवर मोहम्मद शमी कराने आए। अभी तक महंगे साबित हुए शमी के इस ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने चौका लगाया और पंत ने पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया। दिल्ली को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 28 रन चाहिए।
10:34 PM, 02-May-2021
14वां ओवर कराने रवि बिश्नोई आए। ओवर की पहली ही गेंद पर धवन ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और दूसरी गेंद पर भी चौका जड़ा। इसके बाद पंत ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए चौथी गेंद पर एक और चौका लगाया। इस ओवर से कुल 15 रन आए। दिल्ली को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है।
10:30 PM, 02-May-2021

स्मिथ को मेरेडिथ ने भेजा पवेलियन

पारी का 13वां ओवर कराने मेरेडिथ आए। ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन, डेविड मलान ने उनका कैच लपका। पंजाब को काफी देर बाद दूसरी सफलता मिली। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 111 रन। अब क्रीज पर धवन के साथ ऋषभ पंत उतरे हैं।
10:23 PM, 02-May-2021

दिल्ली के सौ रन पूरे

12वां ओवर रवि बिश्नोई ने कराया। लंबे समय से बाउंड्री का इंतजार कर रहे दिल्ली के फैंस को धवन ने तोहफा दिया और ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन आए। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 106 रन।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 PM, 02-May-2021

10 ओवर में दिल्ली ने बनाए 87 रन

10वें ओवर के लिए मयंक अग्रवाल ने दीपक हुड्डा को गेंद थमाई। हुड्डा ने इस ओवर में कुल छह रन दिए। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 87 रन।
10:11 PM, 02-May-2021

दिल्ली को 66 गेंदों पर चाहिए 86 रन

नौवें ओवर के लिए मयंक अग्रवाल ने फिर हरप्रीत ब्रार को गेंदबाजी के लिए बुलाया। इस ओवर में कुल आठ रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन। दिल्ली को अब जीत के लिए 66 गेंदों पर 86 रनों की जरूरत है।
10:08 PM, 02-May-2021

आठवें ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 74/1

आठवां ओवर कराने रवि बिश्नोई आए। शॉ का विकेट गिरने के बाद दिल्ली की रनों की रफ्तार में कुछ कमी आई है। हालांकि, ओवर की चौथी गेंद पर स्मिथ ने कलात्मक शॉट लगाते हुए चौका लगाया। इस ओवर में कुल आठ रन आए। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 74 रन।
10:04 PM, 02-May-2021

39 रन बनाकर आउट हुए शॉ

सातवां ओवर हरप्रीत ब्रार ने कराया। ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने पंजाब के लिए खतरा बन रहे पृथ्वी शॉ को बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। शॉ ने 22 गेंदों पर 39 रन बनाए। अब शिखर धवन के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। इस ओवर में एक बड़ा विकेट आया ओर केवल दो रन गए। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 66 रन।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed