फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NED vs BAN Highlights: नीदरलैंड ने विश्व कप में हासिल की दूसरी जीत, बांग्लादेश को 87 रन से हराया

Sat, 28 Oct 2023 09:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Sat, 28 Oct 2023 09:34 PM IST
खास बातें

Bangladesh vs Netherlands World Cup 2023: विश्व कप के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
NED vs BAN World Cup Highlights ICC WC 2023 Netherlands Vs Bangladesh Scorecard Ball by Ball Updates
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:26 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: नीदरलैंड की शानदार जीत

नीदरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। उसने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। यह विश्व कप में उसकी दूसरी जीत है। उसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। नीदरलैंड के छह मैच में अब चार अंक हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के छह मैच में दो अंक ही हैं और वह विश्व कप से लगभग बाहर हो चुका है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। उसके लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। महमूदुल्ला और मुस्तफिजूर रहमान ने 20-20 रन बनाए। महेदी हसन ने 17, तंजीद हसन ने 15 और तस्कीन अहमद ने 11 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। नजमुल हुसैन शान्तो नौ, शाकिब अल हसन पांच, लिटन दास तीन और मुशफिकुर रहीम एक रन बनाकर आउट हुए। शोरिफुल इस्लाम खाता खोले बगैर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए पॉल वान मीकेरेन ने चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त, कोलिन एकरमैन और लोगन वान बीक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
09:21 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: बांग्लादेश को लगा नौवां झटका

बांग्लादेश को नौवां झटका मुस्तफिजूर रहमान के रूप में लगा। वह 35 गेंद पर 20 रन बनाकर कॉलिन एकरमैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। बांग्लादेश का स्कोर 42 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन है।
विज्ञापन
08:52 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: महमूदुल्ला भी आउट

बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद महमूदुल्ला भी आउट हो गए हैं। उन्हें 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर बास डी लीडे ने आर्यन दत्त के हाथों कैच कराया। महमूदुल्ला ने 41 गेंद पर 20 रन बनाए। बांग्लादेश ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। मुस्तफिजूर रहमान आठ और तस्कीन अहमद चार रन बनाकर नाबाद हैं।
08:34 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: बांग्लादेश को लगा सातवां झटका

बांग्लादेश को सातवां झटका महेदी हसन के रूप में लगा। महेदी 30वें ओवर की चौथी गेंद रन आउट हो गए। उन्होंने 38 गेंद पर 17 रन बनाए। महेदी को बास डी लीडे ने रन आउट कर दिया। बांग्लादेश का स्कोर 30 ओवर में सात विकेट पर 110 रन है। उसे जीत के लिए बाकी बचे 20 ओवर में 120 रन बनाने हैं। महमूदुल्ला 20 और तस्कीन अहमद एक रन बनाकर नाबाद हैं।
08:23 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 28 ओवर में 102/6

बांग्लादेश ने नीदरलैंड के खिलाफ 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसका स्कोर 28 ओवर में छह विकेट पर 102 रन है। अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्ला और महेदी हसन क्रीज पर हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर ली है। बांग्लादेश को 22 ओवर में जीत के लिए 126 रन बनाने हैं।
07:43 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: रहीम भी हुए आउट

बांग्लादेश की टीम मुश्किलों में फंस गई है। उसके छह बल्लेबाज आउट हो गए। बांग्लादेश को छठा झटका मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा। यह अनुभवी बल्लेबाज पांच गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गया। रहीम को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर मीकेरेन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश ने 19 ओवर में छह विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। महमूदुल्ला के साथ महेदी हसन क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए 31 ओवर में 159 रन बनाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:29 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: शाकिब और मिराज भी पवेलियन लौटे

बांग्लादेश को बड़ा झटका शाकिब अल हसन के रूप में लगा। वह 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर मीकेरेन का शिकार बन गए। शाकिब ने 14 गेंद पर पांच रन बनाए। मीकेरेन की गेंद पर स्कॉट एडवर्ड्स ने उनका कैच लिया। शाकिब के बाद मेहदी हसन मिराज भी पवेलियन लौट गए। मेहदी को बास डी लीडे ने स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। उन्होंने 40 गेंद पर 35 रन बनाए। 
07:11 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: शान्तो फिर हुए फेल

बांग्लादेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो फिर से फेल हो गए हैं। उनका विश्व कप के इस संस्करण में खराब प्रदर्शन जारी है। शान्तो 18 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पॉल वान मीकेरेन ने लोग वान बीक के हाथों कैच कराया। बांग्लादेश ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन मिराज 22 और शाकिब अल हसन एक रन बनाकर नाबाद हैं।
06:57 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: नीदरलैंड को मिली दूसरी सफलता

नीदरलैंड को दूसरी सफलता लोगन वान बीक ने दिलाई। उन्होंने तंजीद हसन को स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। तंजीद ने 16 गेंद पर 15 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन मिराज 15 और नजमुल हुसैन शान्तो पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
06:36 PM, 28-Oct-2023

NED vs BAN Live Score: लिटन दास का नहीं चला बल्ला

नीदरलैंड के खिलाफ लिटन दास का बल्ला नहीं चला। वह पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। आर्यन दत्त ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। लिटन 12 गेंद पर तीन रन बनाकर स्कॉट एडवर्ड्स को कैच थमा बैठे। बांग्लादेश का स्कोर पांच ओवर में एक विकेट पर 19 रन है। तंजीद हसन के साथ मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed