MI vs SRH Highlights: ग्रीन के शतक के दम पर मुंबई ने हैदराबाद को हराया, राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर
{"_id":"6469e21fec11294dbd03e42e","slug":"mi-vs-srh-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2023-69th-match-updates-2023-05-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs SRH Highlights: ग्रीन के शतक के दम पर मुंबई ने हैदराबाद को हराया, राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 21 May 2023 07:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 May 2023 07:29 PM IST
खास बातें
MI vs SRH Indian Premier League 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, मुंबई की जीत के साथ ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अब चौथे स्थान के लिए मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए और मुंबई ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:23 PM, 21-May-2023
मुंबई ने हैदराबाद को हराया
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया है। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने दो विकेट खोकर 201 रन बना लिए और 18 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, राजस्थान की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। गुजरात, चेन्नई और लखनऊ की टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। ऐसे में चौथे स्थान के लिए मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला है। बैंगलोर में आरसीबी और गुजरात के मैच में बारिश का साया है। अगर यह मैच बारिश की वजह से धुल जाता है तो मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, आरसीबी के जीतने पर मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।इस मैच में हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 83 रन मयंक अग्रवाल ने बनाए। विवरांत शर्मा ने भी 69 रन की पारी खेली। वहीं, मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने नाबाद शतकीय पारी खेली। कप्तान रोहित ने भी 56 रन बनाए। गेंद के साथ मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने चार और क्रिस जॉर्डन ने एक विकेट लिया। वहीं, हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और मयंक डागर ने एक-एक विकेट लिए।
07:07 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: ग्रीन और सूर्यकुमार के बीच शानदार साझेदारी
कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने तेज गति से रन बनाए हैं और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है। ग्रीन अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार शुरुआत से ही तेजी से रन बना रहे हैं और जल्द से जल्द मैच खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 193 रन है।
विज्ञापन
06:54 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
148 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 37 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। मयंक डागर की गेंद पर नीतीश रेड्डी ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अब कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 156 रन है।06:40 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है। रोहित की इस पारी के चलते मुंबई की टीम मैच में काफी आगे है और आसानी से जीत हासिल कर सकती है। हालांकि, यह मैच जीतने के बाद भी मुंबई को दुआ करनी होगी कि अगले मैच में आरसीबी की टीम हार जाए।06:38 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: रोहित और ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 51 गेंद में 101 रन जोड़ लिए हैं। ग्रीन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और रोहित अर्धशतक के करीब हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते मुंबई का स्कोर 11 ओवर में एक विकेट पर 121 रन है। मैच में मुंबई की टीम बेहतर स्थिति में बनी हुई है।06:27 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: कैमरून ग्रीन का अर्धशतक
कैमरून ग्रीन ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और चार छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार जा चुका है। मुंबई की टीम यह मैच जीतने की स्थिति में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: रोहित और ग्रीन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ग्रीन तेज गति से रन बना रहे हैं। वहीं, रोहित एक छोर पर संभलकर खेल रहे हैं। ग्रीन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 73 रन है।06:13 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर 60/1
मुंबई ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 60 रन बनाए हैं। ईशान किशन के आउट होने के बाद कैमरून ग्रीन ने तेजी से रन बनाए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान रोहित जमे हुए हैं। ये जोड़ी लंबी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेगी।05:53 PM, 21-May-2023
MI vs SRH Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा
20 रन के स्कोर पर मुंबई का पहला विकेट गिरा है। ईशान किशन 12 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। ईशान ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। अब रोहित शर्मा के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 24 रन है।05:43 PM, 21-May-2023