फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs SRH Highlights: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई लखनऊ, हैदराबाद ने छह विकेट से हराया; अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

Mon, 19 May 2025 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 19 May 2025 11:34 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
LSG vs SRH IPL Live Score: Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Today IPL Match Scorecard Updates
लखनऊ बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:33 PM, 19-May-2025

हैदराबाद ने छह विकेट से जीता मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 206 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने दो विकेट लिए जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।
10:47 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

दिग्वेश राठी ने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 35 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कामिंदु मेंडिस आए हैं।
विज्ञापन
10:26 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका

दिग्वेश राठी ने हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 59 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक का विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने नोटबुक सेलिब्रेशन किया, जिसपर बल्लेबाज नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस हो गई। हालांकि, कप्तान पंत और अंपायरों ने आकर दोनों को अलग-अलग किया और मामले को शांत कराया। फिलहाल क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन मौजूद हैं।
09:49 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका अथर्व ताइडे के रूप में लगा। उन्हें विलियम ओरुर्के ने अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर ईशान किशन आए हैं।
09:41 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अथर्व ताइडे और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
09:25 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: लखनऊ ने हैदराबाद के सामने रखा 206 रन का लक्ष्य

मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की अर्धशतकीय पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए जबकि हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: लखनऊ को 159 पर तीसरा झटका

लखनऊ को तीसरा झटका 159 रन पर लगा। हर्षल पटेल ने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 61 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर आयुष बडोनी आए हैं।
08:34 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: लखनऊ को 124 पर दूसरा झटका

ऋषभ पंत सात रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ईशान मलिंगा ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में मौजूदा सत्र का पांचवां अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
08:20 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: लखनऊ को 115 पर पहला झटका

हर्ष दुबे ने लखनऊ को पहला झटका दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। वह 65 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।
08:07 PM, 19-May-2025

LSG vs SRH Live Score: 28 गेंदों में मिचेल मार्श ने जड़ा पचासा

मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में इस आईपीएल का पांचवां अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और एडेन मार्करम उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed