LSG vs PBKS : लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराया, गेंदबाजों ने कराई वापसी, धवन-बेयरस्टो की साझेदारी पर पानी फेरा
{"_id":"66080ed6bc8eb738110be472","slug":"lsg-vs-pbks-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-punjab-kings-ipl-2024-11th-match-at-lucknow-stadium-2024-03-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs PBKS : लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराया, गेंदबाजों ने कराई वापसी, धवन-बेयरस्टो की साझेदारी पर पानी फेरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 31 Mar 2024 12:04 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 31 Mar 2024 12:04 AM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, LSG vs PBKS Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 11वां मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 178 रन बना सकी। इसी के साथ लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:20 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराया
आईपीएल 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवा ब में पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की लेकिन टीम जीत हासिल करने से चूक गई। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 177 रन बनाए। पंजाब के लिए शिखर धवन ने 70 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, लखनऊ के लिए मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए।मयंक ने पंजाब की मुट्ठी से छीना मैच
लखनऊ सुपर जाएंट्स द्वारा दिए गए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। लखनऊ को पहली सफलता मयंक यादव ने दिलाई, जिन्होंने इस मैच में डेब्यू किया। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वह 29 गेंदों में 42 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी मयंक यादव ने ही अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं, जितेश शर्मा को भी इस घातक गेंदबाज ने आउट किया। इस मुकाबले में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और पंजाब की मुट्ठी से यह मुकाबला छीन लिया।
मोहसिन को मिले दो विकेट
वहीं, मोहसिन खान ने भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले कप्तान धवन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम करन को चलता किया। धवन ने 50 गेंदों में 70 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। वहीं, करन एक भी रन नहीं बना सके। इस मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन 28 रन और शशांक सिंह नौ रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
11:04 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : सैम करन बिना खाता खोले लौटे
सैम करन भी लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्हें मोहसिन खान ने मैदान पर आते ही आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह आए हैं। टीम को जीत के लिए 16 गेंदों में 51 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:01 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : शिखर धवन आउट हुए
लखनऊ सुपर जाएंट्स की इस मैच में वापसी हो गई है। शिखर धवन के रूप में पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा। कप्तान 50 गेंदों में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहिसन खान ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान धवन ने सात चौके और तीन छक्के लगाए।10:53 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : मयंक की घातक गेंदबाजी ने दिलाई लखनऊ को तीसरी सफलता
मयंक यादव ने पंजाब किंग्स को तीसरा झटका 139 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने जितेश शर्मा को नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। धवन 49 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 26 गेंदों में 61 रन की जरूरत है।10:40 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : मयंक यादव ने लिया दूसरा विकेट
मयंक यादव पंजाब के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह इस मैच में सिर्फ 19 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा आए हैं।10:33 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए प्रभसिमरन सिंह
जॉनी बेयरस्टो के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए प्रभसिमरन सिंह आए हैं। उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, शिखर धवन दूसरे छोर पर स्तंभ की तरह खड़े हैं। वह 44 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 121/1 है। टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 79 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : मयंक यादव ने लखनऊ को दिलाई पहली सफलता
लखनऊ के लिए इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे मयंक यादव ने शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई 102 रन की विशाल साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। बेयरस्टो इस मैच में 29 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 107/1 है।10:23 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : 10 ओवर के बाद भी लखनऊ के हाथ खाली
10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है लेकिन अब तक लखनऊ के हाथ खाली है। निकोलस पूरन की टीम को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, धवन और बेयरस्टो के बीच 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।10:12 PM, 30-Mar-2024
LSG vs PBKS Live Score : कप्तान धवन का अर्धशतक पूरा हुआ
पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने 30 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकल चुके हैं। आठवें ओवर में उन्होंने रवि बिश्नोई के खिलाफ जोरदार छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।10:02 PM, 30-Mar-2024