IPL 2024 Retention Highlights: गुजरात में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या, KKR और RCB ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी निकाले
{"_id":"6562e2035fc6ca50a10d8e2a","slug":"ipl-2024-retention-live-updates-trade-last-date-teams-released-and-retained-players-list-captain-squad-preview-2023-11-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 Retention Highlights: गुजरात में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या, KKR और RCB ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी निकाले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 26 Nov 2023 07:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:11 PM IST
खास बातें
IPL 2024 Released Retained Players List Highlights : आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। एक टीम में कम से कम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इनमें आठ विदेशी खिलाड़ियों का होना भी जरूरी है। हालांकि, प्लेइंग-11 में सिर्फ चार खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या पर सभी की नजरें थीं, लेकिन फिलहाल वह गुजरात के साथ बने रहेंगे।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:40 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: बैंगलोर ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 12वें खिलाड़ी शाहबाज अहमद हैं, जिन्हें ट्रेड से हैदराबाद को दिया गया है, उनकी जगह मयंक डागर को हैदराबाद से ट्रेड से लिया गया है।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मौजूदा स्क्वॉड: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, मनोज भंडागे, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, विषक विजय कुमार, विल जैक्स।
05:31 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: मुंबई ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया
मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, जे रिचर्ड्सन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर के नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा ही बतौर कप्तान दिखाए गए हैं। यानी अगले सीजन भी वह कप्तानी करना जारी रखेंगे। इससे पहले खबर आ रही थी कि हार्दिक को ट्रेड से लेकर उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है।मुंबई इंडियंस का मौजूदा स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद,नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, शम्स मुलानी, कैमरून ग्रीन, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से)।
विज्ञापन
05:27 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: गुजरात ने हार्दिक को रिटेन किया
गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को रिटेन किया है। इससे पहले हार्दिक के मुंबई जाने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि मुंबई ट्रेड से हार्दिक को ले सकती थी। हालांकि, अब यह सब खत्म हो चुका है। हार्दिक को रिटेन किया गया है। यानी अगले सीजन भी हार्दिक गुजरात की कप्तानी करते दिखेंगे। गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी भी हार्दिक गुजरात में जा सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ खिलाड़ियों के स्वॉप यानी अदला बदली से पॉसिबल है। यानी मुंबई से किसी खिलाड़ी से अदला बदली से ही हार्दिक मुंबई में जा सकते हैं। साथ ही वह खिलाड़ी 2024 आईपीएल के लिए खरीद गए ऑक्शन का नहीं होना चाहिए। कैमरन ग्रीन या रोहित शर्मा वह खिलाड़ी होंगे यह देखने वाली बात होगी।गुजरात टाइटंस का मौजूदा स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, जयंत यादव, दर्शन नालकांडे, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, राशिद खान।
05:17 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: लखनऊ ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करन शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सुर्यांश शेडगे, करुण नायर के नाम शामिल हैं। इसके अलावा आवेश खान नौवें खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान को ट्रेड किया गया और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया। 10वें खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड हैं, जिन्हें मुंबई ने अपनी टीम में ट्रेड किया है।लखनऊ सुपरजाएंट्स का मौजूदा स्क्वॉड: लोकेश राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, क्विटंन डिकॉक, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, काइल मेयर्स, आयुष बदोनी, युद्धवीर चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, नवीन उल हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान, मयंक यादव, देवदत्त पडिक्कल (ट्रेड)।
04:58 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: हैदराबाद ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया
सनराइजर्स हैदराबाद ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसौन, आदिल रशीद के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सातवें खिलाड़ी मयंक डागर हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ट्रेड किया गया है। उनकी जगह शाहबाज अहमद को आरसीबी से लिया गया है।सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी, शाहबाज अहमद (ट्रेड से)।
पर्स में बची राशि: 34 करोड़ रुपये
04:49 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: कोलकाता ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इनमें शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी के नाम शामिल हैं।कोलकाता नाइट राइडर्स का मौजूदा स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:30 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: पंजाब ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया
पंजाब किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं। शाहरुख को रिलीज करना चौंकाने वाला है। वह मैच फिनिशर हैं और बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।पंजाब किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।
04:24 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: राजस्थान ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया
राजस्थान रॉयल्स ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशीष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ के नाम शामिल हैं। 10वें खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्हें लखनऊ को ट्रेड किया है। उनकी जगह आवेश खान को शामिल किया गया है।राजस्थान रॉयल्स का मौजूदा स्क्वॉड: संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, आवेश खान।
04:22 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: दिल्ली ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें राइली रूसी, चेतन सकारिया, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग के नाम शामिल हैं।दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे।
04:18 PM, 26-Nov-2023
IPL Retention Live: चेन्नई ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स समेत आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। स्टोक्स के ्अलावा रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में अंबाती रायडू (रिटायर्ड), प्रिटोरियस, भगत वर्मा, शुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला। स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। साथ ही यह भी तय हो गया है कि धोनी अगले सीजन भी खेलेंगे और चेन्नई की कप्तानी करेंगे।चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, निशांत सिंधु, अजय मंडल, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी।