IND-W vs SL-W T20: भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया, दीप्ति -हेमलता ने श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेजा
{"_id":"6337ef3689ef766c1e3e1937","slug":"india-w-vs-sri-lanka-w-live-cricket-score-ind-w-vs-sl-w-asia-cup-2022-t20i-2nd-match-at-sylhet-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND-W vs SL-W T20: भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया, दीप्ति -हेमलता ने श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 01 Oct 2022 04:17 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:17 PM IST
खास बातें
India-W vs Sri Lanka-W T20 Asia Cup 2022 : महिला एशिया कप की शुरुआत शनिवार (एक अक्तूबर) को बांग्लादेश के सिलहट में हुई। टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच था और भारत ने यह मैच 41 रन से जीत लिया। भारत के 150 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 109 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
04:13 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : भारत ने 41 रन से जीता मैच
भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम सिर्फ 18.2 ओवर में 109 रन बना पाई और मैच 41 रन से हार गई।03:43 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : श्रीलंका ने 61 रन पर पांच विकेट गंवाए
61 रन के स्कोर पर श्रीलंका की टीम ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने दो विकेट लिए हैं, वहीं एक सफलता दीप्ति शर्मा के नाम रही है। श्रीलंका के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन हर्षिता माधवी ने बनाए हैं। उन्होंने 20 गेंद में 26 रन की पारी खेली। उनके अलावा हसिनी परेरा 23 रन बनाकर खेल रही हैं।श्रीलंकाई महिला टीम की चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं। कप्तान चमारी अटापट्टू पांच रन, मलशा शेहानी नौ रन, निलाक्षी डे सिल्वा तीन रन और कविशा दिल्हारी एक रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
03:05 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : श्रीलंका का पहला विकेट गिरा
151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। श्रींलकाई कप्तान चमारी अटापट्टू 11 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। दीप्ति शर्मा ने उन्हें रेणुका सिंह के हाथों कैच कराया। हालांकि, हर्षिता माधवी और मलशा शेहानी अच्छी लय में दिख रही हैं। पांच ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं।02:33 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : भारत ने 20 ओवर में 150 रन बनाए
भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। उसने श्रीलंकाई टीम को 151 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। उन्होंने 53 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए। जेमिमा के बल्ले से एक छक्का भी निकला। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन की पारी खेली। दयालन हेमलता ने 13 और शेफाली वर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया। ऋचा घोष नौ, स्मृति मंधाना छह और पूजा वस्त्राकर एक रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा ने नाबाद एक रन बनाए।02:16 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : भारत के तीन विकेट गिरे
भारत का तीसरा झटका कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा। उन्हें ओशादी रणसिंघे ने विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी के हाथों कैच कराया। हरमनप्रीत ने 33 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। जेमिमा 74 और दयालन हेमलता सात रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने 17 ओवर में तीन विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।01:43 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : भारत की पारी के आधे ओवर समाप्त
भारत की पारी के आधे ओवर यानी 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने दो विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पारी के दूसरे हाफ हरमन और जेमिमा से आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : भारत के 50 रन पूरे
भारतीय टीम ने आठवें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी कर ली है। भारत का स्कोर आठ ओवर में दो विकेट पर 54 रन है। हरमनप्रीत पांच गेंद पर दो और जेमिमा 25 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं।01:16 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : भारत को लगा दोहरा झटका
भारत की शुरुआत मैच में खराब रही। स्मृति मंधाना तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें सुगंधिका कुमारी ने आउट किया। निलाक्षी डी सिल्वा ने मंधाना का कैच लिया। वह सात गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद टीम इंडिया को अगले ही ओवर में दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली वर्मा भी पवेलियन लौट गईं। ओशादी रणसिंघे ने उन्हें मालशा शेहानी के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर फिलहाल क्रीज पर हैं। भारत ने छह ओवर में दो विकेट पर 33 रन बना लिए हैं।01:14 PM, 01-Oct-2022
IND-W vs SL-W T20 Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह।श्रीलंका: हसीनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता मडवी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।
01:08 PM, 01-Oct-2022