फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 5th T20: भारत ने पांचवें टी-20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से हराया, सीरीज भी 4-1 से जीती

Sun, 07 Aug 2022 11:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Aug 2022 11:40 PM IST
खास बातें

Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 5th T20i: भारत ने पांचवें टी-20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। श्रेयस ने 64 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
IND vs WI 5th T20 Live Score: India vs West Indies 5th T20 at Lauderhill Florida Cricket Stadium News in Hindi
भारत ने वेस्टइंडीज को हराया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:35 PM, 07-Aug-2022

भारत ने वेस्टइंडीज को 88 रन से हराया

भारत ने पांचवें और आखिरी टी-20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से हरा दिया। इस तरह टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज भी 4-1 से जीत ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। श्रेयस ने 64 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन शिमरोन हेटमायर ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की। बिश्नोई ने चार विकेट लिए। वहीं, अक्षर और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए।
11:20 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: कुलदीप और बिश्नोई की घातक गेंदबाजी

13वें ओवर में वेस्टइंडीज को दो झटके लगे। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स और ओडियन स्मिथ को पवेलियन भेजा। ड्रेक्स एक रन और ओडियन खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले 12वें ओवर में रवि बिश्नोई ने रोवमन पॉवेल और कीमो पॉल को पवेलियन भेजा था। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर आठ विकेट पर 95 रन है। फिलहाल शिमरोन हेटमायर 29 गेंदों में 51 रन और हेडन वॉल्श क्रीज पर हैं। हेटमायर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा अर्धशतक है। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सबसे तेज अर्धशतक है। हेटमायर ने 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
11:16 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: रवि बिश्नोई ने एक ओवर में झटके दो विकेट

विंडीज की पारी के 12वें ओवर में रवि बिश्नोई का कमाल देखने को मिला। उन्होंने इस ओवर में रोवमन पॉवेल और कीमो पॉल को पवेलियन भेजा। बिश्नोई ने पॉवेल और कीम पॉल दोनों को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पॉवेल नौ रन और कीमो खाता भी नहीं खोल सके। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिमरोन हेटमायर और डोमिनिक ड्रेक्स क्रीज पर हैं। 
10:54 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के चार विकेट गिरे

नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोवमन पॉवेल एक रन और शिमरोन हेटमायर 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए शुरुआती तीन विकेट झटके। उन्होंने जेसन होल्डर (0), शामराह ब्रूक्स (13) और डेवोन थॉमस (10) को पवेलियन भेजा। वहीं, कप्तान निकोलस पूरन तीन रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए।
10:24 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को झटका

वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में झटका लगा। अक्षर पटेल ने जेसन होल्डर को क्लीन बोल्ड किया। होल्डर खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल डेवोन थॉमस और शामराह ब्रूक्स क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है। डेवोन थॉमस पांच रन और ब्रूक्स तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:00 PM, 07-Aug-2022

भारत ने वेस्टइंडीज को 189 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने189 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली। वहीं, दीपक हुड्डा ने 38 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव यह मैच नहीं खेल रहे हैं। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। दीपक हुड्डा 25 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर ने सातवां अर्धशतक लगाया। वह 40 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।

संजू सैमसन 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दिनेश कार्तिक नौ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल सात गेंदों में नौ रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में हार्दिक ने दो चौके और दो छक्के लगाए। विंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, जेसन होल्डर, ड्रेक्स और हेडल वॉल्श ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: भारत को झटका

18वें ओवर में 158 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। ओडियन स्मिथ ने दिनेश कार्तिक को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। कार्तिक नौ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 162 रन है। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या के रूप में छठा और अक्षर पटेल के रूप में सातवां झटका लगा।
09:34 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: मैच शुरू, सैमसन आउट हुए

16वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। ओडियन स्मिथ ने संजू सैमसन को बोल्ड किया। सैमसन 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 146 रन है।
09:20 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: खराब रोशनी की वजह से रुका मैच

खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया है। फिलहाल भारतीय टीम ने 14.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन नौ और हार्दिक पांड्या छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
09:04 PM, 07-Aug-2022

IND vs WI Live Score: होल्डर ने श्रेयस को पवेलियन भेजा

जेसन होल्डर ने 13वें ओवर में श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। श्रेयस 40 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में श्रेयस ने आठ चौके और दो छक्के लगाए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन है। फिलहाल संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed