फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 2nd Test Highlights: टीम इंडिया के लिए विलेन बनी बारिश, दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

Tue, 25 Jul 2023 12:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Jul 2023 12:50 AM IST
खास बातें

IND vs WI Test 2023 Day-5 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला गया। मैच के पांचवें दिन सोमवार (24 जुलाई) का खेल बारिश की वजह से धुल गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दूसरा सत्र धुलने के बाद अंपायर्स ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। ऐसे में दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
IND vs WI Highlights 2023: India vs West Indies 2nd Test Day 5 Match Queen’s Park Oval Scorecard Updates
बारिश रुक चुकी है - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:27 AM, 25-Jul-2023

दूसरा टेस्ट ड्रॉ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में बारिश विलेन बनी। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में हुए टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में भारत को लगभग जीते हुए टेस्ट को ड्रॉ पर समाप्त करना पड़ा। टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 141 रन से अपने नाम किया था। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में 27 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा था। रविवार का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए थे। पांचवें और आखिरी दिन उसे 289 रन की जररूत थी। वहीं, भारत को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए थे। हालांकि, कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में भारत को 1-0 से ही संतुष्ट होना पड़ा। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला था।

पांचवें दिन का खेल
पांचवें दिन बारिश ने आंखे मिचोली का खेल दिखाया। रविवार को भी बारिश हुई थी और खेल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से पांचवें दिन आधे घंटे पहले मैच को शेड्यूल किया गया। भारतीय समयानुसार शाम सात बजे मैच शुरू होना था, लेकिन तब से ही काफी बारिश हो रही थी। रात साढ़े नौ बजे के आसपास लंच लिया गया। तब बारिश रुक चुकी थी और कवर्स हटा लिए गए थे। मैच जैसे ही शुरू होने वाले था, बारिश ने फिर दस्तक दी और पिच को कवर्स से ढक दिया गया। इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि कवर्स हटाए गए और तुरंत बारिश शुरू हो गई। ऐसे में देर रात तक इंतजार करने के बाद अंपायर्स ने पांचवें दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
11:30 PM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: फिर से बारिश शुरू

पोर्ट ऑफ स्पेन में फिर से बारिश होने लगी है। पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। आसमान में काले बादल हैं। आज का खेल रद्द होने की संभावना दिख रही है। ऐसा हुआ तो मैच ड्रॉ हो जाएगा। इससे भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक लगभग जीते हुए मैच में टीम इंडिया को अंक बांटने होंगे। पहला सत्र धुल चुका है और अब दूसरा सत्र भी लगभग धुलने वाला है। 
विज्ञापन
10:12 PM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: 67 ओवर का खेल हो सकता है

पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर बारिश रुक चुकी है। कवर्स हटा लिए गए हैं और मैदान को सुखाने का काम जारी है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन है। वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला, जिसमें से उन्होंने दो विकेट 76 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज को जीतने के लिए आखिरी दिन 289 रन की जरूरत है, वहीं भारत को जीत के लिए आठ विकेट की दरकार है। हालांकि, बारिश ने पांचवें दिन का मजा खराब कर दिया। बारिश की वजह से आज पहले सत्र का खेल पूरी तरह से धुल गया। अंपायर्स ने लंच ब्रेक भी ले लिया। अब पौने 11 बजे दूसरे सत्र का खेल शुरू होगा। अगर सबकुछ ठीक रहा और बारिश नहीं हुई तो अब लगभग 67 ओवर का खेल होगा। 
08:36 PM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: बारिश रुकी

बारिश रुक चुकी है, लेकिन मैदान और कवर्स पर काफी पानी जमा है। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को काफी मेहनत करनी होगी। अंपायर्स मैदान का जायजा लेने पहुंचे हैं। कवर्स भी हटा लिए गए हैं।
07:03 PM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी

बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हो रही है। आज भी 50-60 प्रतिशत बारिश की संभावना थी। चौथे दिन का खेल बारिश से बाधित रहने के बाद आज पांचवें दिन आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे मैच शुरू होना था। हालांकि, पोर्ट ऑफ स्पेन में फिलहाल काफी बारिश हो रही है। ऐसे में भारत को और इंतजार करना होगा। उसे जीत के लिए आठ विकेट चाहिए। वेस्टइंडीज की टीम के लिए एक तरह से ये राहत की खबर है।
06:44 PM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: जल्द से जल्द वेस्टइंडीज को निपटाना चाहेगा भारत

पांचवें दिन भी खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा। भारत के पास वेस्टइंडीज के आठ विकेट लेने के लिए करीब 98 ओवर होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी दिन 289 रनों की और जरूरत है। भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:40 PM, 24-Jul-2023

IND vs WI 2nd Test Highlights: टीम इंडिया के लिए विलेन बनी बारिश, दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिन सोमवार (24 जुलाई) को टीम इंडिया मैच के साथ-साथ सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने उतरेगी। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में चौथे दिन के स्कोर दो विकेट पर 76 रन से आगे खेलने उतरेगी। भारत ने उसे जीत के लिए 365 रन का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed