IND vs WI 2nd Test Highlights: टीम इंडिया के लिए विलेन बनी बारिश, दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज
IND vs WI Test 2023 Day-5 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला गया। मैच के पांचवें दिन सोमवार (24 जुलाई) का खेल बारिश की वजह से धुल गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दूसरा सत्र धुलने के बाद अंपायर्स ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। ऐसे में दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
लाइव अपडेट
दूसरा टेस्ट ड्रॉ
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में बारिश विलेन बनी। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में हुए टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया। एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। ऐसे में भारत को लगभग जीते हुए टेस्ट को ड्रॉ पर समाप्त करना पड़ा। टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। भारत ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 141 रन से अपने नाम किया था। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारबाडोस में 27 जुलाई को खेला जाएगा।𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘
— BCCI (@BCCI) July 24, 2023
The rain plays spoilsport as the Play is Called Off on Day 5 in the second #WIvIND Test! #TeamIndia win the series 1-0! 👏 👏 pic.twitter.com/VKevmxetgF
भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा था। रविवार का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए थे। पांचवें और आखिरी दिन उसे 289 रन की जररूत थी। वहीं, भारत को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए थे। हालांकि, कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में भारत को 1-0 से ही संतुष्ट होना पड़ा। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला था।
पांचवें दिन का खेल
पांचवें दिन बारिश ने आंखे मिचोली का खेल दिखाया। रविवार को भी बारिश हुई थी और खेल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से पांचवें दिन आधे घंटे पहले मैच को शेड्यूल किया गया। भारतीय समयानुसार शाम सात बजे मैच शुरू होना था, लेकिन तब से ही काफी बारिश हो रही थी। रात साढ़े नौ बजे के आसपास लंच लिया गया। तब बारिश रुक चुकी थी और कवर्स हटा लिए गए थे। मैच जैसे ही शुरू होने वाले था, बारिश ने फिर दस्तक दी और पिच को कवर्स से ढक दिया गया। इस दौरान कई बार ऐसा हुआ कि कवर्स हटाए गए और तुरंत बारिश शुरू हो गई। ऐसे में देर रात तक इंतजार करने के बाद अंपायर्स ने पांचवें दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
IND vs WI Live: फिर से बारिश शुरू
पोर्ट ऑफ स्पेन में फिर से बारिश होने लगी है। पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। आसमान में काले बादल हैं। आज का खेल रद्द होने की संभावना दिख रही है। ऐसा हुआ तो मैच ड्रॉ हो जाएगा। इससे भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक लगभग जीते हुए मैच में टीम इंडिया को अंक बांटने होंगे। पहला सत्र धुल चुका है और अब दूसरा सत्र भी लगभग धुलने वाला है।The wait continues! ⌛️
— BCCI (@BCCI) July 24, 2023
The drizzle is back & so are the covers! #TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/ihxDItABsp
IND vs WI Live: 67 ओवर का खेल हो सकता है
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर बारिश रुक चुकी है। कवर्स हटा लिए गए हैं और मैदान को सुखाने का काम जारी है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन है। वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला, जिसमें से उन्होंने दो विकेट 76 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज को जीतने के लिए आखिरी दिन 289 रन की जरूरत है, वहीं भारत को जीत के लिए आठ विकेट की दरकार है। हालांकि, बारिश ने पांचवें दिन का मजा खराब कर दिया। बारिश की वजह से आज पहले सत्र का खेल पूरी तरह से धुल गया। अंपायर्स ने लंच ब्रेक भी ले लिया। अब पौने 11 बजे दूसरे सत्र का खेल शुरू होगा। अगर सबकुछ ठीक रहा और बारिश नहीं हुई तो अब लगभग 67 ओवर का खेल होगा।Sun is out!
— BCCI (@BCCI) July 24, 2023
The Day 5 action to begin at 13.15 Local Time (10.45 PM IST) 👍#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/azNRfbh1OK
UPDATE from Trinidad
— BCCI (@BCCI) July 24, 2023
Second Session: 13.15 - 15.15 Local Time (10.45 PM-00.45 AM IST)
Tea Interval: 15.15 - 15.35 Local Time (00.45 AM-01.05 AM IST)
Third Session: 15:35 - 17:30 Local Time (01.05 AM-03.00 AM IST) https://t.co/P0yKfzNGZ1
IND vs WI Live: बारिश रुकी
बारिश रुक चुकी है, लेकिन मैदान और कवर्स पर काफी पानी जमा है। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को काफी मेहनत करनी होगी। अंपायर्स मैदान का जायजा लेने पहुंचे हैं। कवर्स भी हटा लिए गए हैं।IND vs WI Live: बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी
बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हो रही है। आज भी 50-60 प्रतिशत बारिश की संभावना थी। चौथे दिन का खेल बारिश से बाधित रहने के बाद आज पांचवें दिन आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे मैच शुरू होना था। हालांकि, पोर्ट ऑफ स्पेन में फिलहाल काफी बारिश हो रही है। ऐसे में भारत को और इंतजार करना होगा। उसे जीत के लिए आठ विकेट चाहिए। वेस्टइंडीज की टीम के लिए एक तरह से ये राहत की खबर है।UPDATE from Trinidad
— BCCI (@BCCI) July 24, 2023
Delayed start to Day 5 proceedings due to rain 🌧️#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/1ItZbotlYK