फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: डोमिनिका टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 80/0; रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद

Thu, 13 Jul 2023 02:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jul 2023 02:53 AM IST
खास बातें

India vs West Indies Test 2023 :  भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में अपनी शुरुआत बुधवार (12 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से की है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है। मैच के वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई। भारत ने पहले दिन खेल समाप्त होने के समय बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में अभी 70 रन पीछे है।

विज्ञापन
WI vs IND Test Live Score: India vs West Indies 1st Test Match Scorecard Updates in Hindi
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI/Twitter

लाइव अपडेट

02:51 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: पहले दिन का खेल समाप्त

डोमिनिका टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप के समय टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 40 और कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस तरह भारत 70 रन पीछे है। मैच पर उसकी पकड़ मजबूत है। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को एक भी सफलता नहीं मिली है।
02:22 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: डोमिनिका में बारिश ने डाला खलल

डोमिनिका में पहले दिन के आखिरी सत्र में बारिश ने कुछ देर के लिए खेल में खलल डाला। मैच को कुछ देर के लिए रोका गया। बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नाबाद हैं। भारत ने बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं। यशस्वी 30 और रोहित 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
02:03 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत के 50 रन पूरे

भारत के पहली पारी में 50 रन पूरे हो गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के अर्धशतकीय साजेदारी की है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। रोहित 26 और यशस्वी 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
01:17 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। रोहित ने नौ रन बना लिए हैं। यशस्वी को अभी अपना खाता खोलना होगा।
12:55 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अश्विन ने वेस्टइंडीज की पारी को समेटा

रविचंद्रन अश्विन ने जोमेल वॉरिकन को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया। मेजबान टीम 150 रन पर ढेर हो गई। रहकीम कार्नवॉल 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करने वाले एलिक एथनेज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। क्रेग ब्रैथवेट ने 20, जेसन होल्डर 18, जेरेमी ब्लैकवुड 14 और तेजनारायण चंद्रपॉल 12 रन बनाए। अल्जारी जोसेफ चार, जोशुआ डी सिल्वा दो और रीमन रेफर दो रन बनाकर आउट हुए। केमार रोच और जोमेल वॉरिकन एक-एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।
12:49 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: जडेजा ने केमार रोच को किया आउट

रवींद्र जडेजा ने भारत को नौवीं सफलता दिलाई। उन्होंने केमार रोच को एलबीडब्ल्यू कर दिया। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। रहकीम कार्नवॉल 19 और जोमेल वॉरिकन एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 AM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अर्धशतक से चूके एलिक एथनेज

वेस्टइंडीज के एलिक एथनेज अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने डेब्यू मैच की पहली पारी में काफी देर तक संघर्ष किया। एथनेज 99 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। अश्विन ने एथनेज को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज ने चायकाल तक आठ विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। रहकीम कार्नवॉल और केमार रोच नाबाद हैं।
11:54 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: अश्विन ने अल्जारी जोसेफ को किया आउट

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने अल्जारी जोसेफ को जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया। जोसेफ ने 11 गेंद पर चार रन बनाए। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज 47 और रहकीम कॉर्नवॉल दो रन बनाकर नाबाद हैं।
11:33 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारत को मिली छठी सफलता

भारत को छठी सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने जेसन होल्डर को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। होल्डर 61 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज और अल्जारी जोसेफ क्रीज पर हैं। एथनेज 41 और जोसेफ चार रन बनाकर नाबाद हैं।
11:25 PM, 12-Jul-2023

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार

वेस्टइंडीज की टीम ने पांच विकेट गिरने के बाद वापसी की है। एलिक एथनेज और जेसन होल्डर ने टीम को संभाला है। दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर ली है। वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। उसने पांच विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। एलिक एथनेज 35 और जेसन होल्डर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed