IND vs NZ: भारत की 73 रनों से विशाल जीत, न्यूजीलैंड को आखिरी मैच में हराकर सीरीज में किया सूपड़ा साफ
India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20I, HIGHLIGHTS: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 73 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीनों क्षेत्रों में अपना दबदबा दिखाया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 111 रन पर ढेर कर दिया।
लाइव अपडेट
भारत की विशाल जीत
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 73 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीनों क्षेत्रों में अपना दबदबा दिखाया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 111 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया।कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर जोरदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया को दो ओवर में तीन झटके लगे। लेकिन फिर श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल और दीपक चाहर ने अहम पारियां खेलीं और टीम के स्कोर को 184 रनों तक पहुंचाया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 56 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद मेहमान टीम संभल नहीं पाई और लगातार अपने विकेट गंवाते रही। देखते-देखते पूरी टीम 17.2 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने 51 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली जबकि भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने तीन और हर्षल पटेल ने दो विकेट चटकाए।
That's that from the Eden Gardens as #TeamIndia win by 73 runs and clinch the series 3-0.
— BCCI (@BCCI) November 21, 2021
Scorecard - https://t.co/MTGHRx2llF #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/TwN622SPAz
वेंकटेश को पहली अंतरराष्ट्रीय सफलता
वेंकटेश अय्यर को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट मिल गया है। सीरीज में पहली बार गेंदबाज कर रहे वेंकटेश ने एडम मिल्न को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।Venkatesh Iyer strikes! Picks up his first wicket in international cricket.
— BCCI (@BCCI) November 21, 2021
Adam Milne departs for 7 runs.
Live - https://t.co/kbSRlDEQf1 #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/RFg8VlA18E
हर्षल को मिला मैच का पहला विकेट
हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जिमी नीशम को अपनी जाल में फंसाया और ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। नीशम ने आउट होने से पहले सात गेंदों में तीन रन बनाये। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 83/6, ऐडम मिल्न (6*), मिचेल सैंटनर (1*)टिम सीफर्ट रनआउट
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट रन लेना चाहते थे लेकिन ईशान किशन की फुर्ती से मात खा गए और रनआउट होकर पवेलियन लौटे।चहल ने किया गुप्टिल का शिकार
पिछले ओवर में 16 रन लुटाने वाले युजवेंद्र चहल ने इस बार शानदार वापसी करते हुए गुप्टिल को पवेलियन की राह दिखा दी। गुप्टिल ने 51 रन बनाकर सूर्यकुमार को आसान कैच थमा दिया।गुप्टिल का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 33 गेंदों में अपना 20वां अर्धशतक जड़ दिया। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 68/3, मार्टिन गुप्टिल (51*), टिम सीफर्ट (12*)चहल का महंगा ओवर
युजवेंद्र चहल के लिए दूसरा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके ओवर से कुल 16 रन आए। 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 61/3, मार्टिन गुप्टिल (47*), टिम सीफर्ट (9*)हर्षल की शानदार शुरूआत
हर्षल पटेल ने एक बार फिर से शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज चार रन खर्चे। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 45/3, मार्टिन गुप्टिल (35*), टिम सीफर्ट (4*)IND vs NZ Live Score: अक्षर के नाम खास रिकॉर्ड
पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 37 रन बनाए। फिलहाल टिम सीफर्ट 0 और गुप्टिल 20 गेंदों पर 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अक्षर पटेल ने एक खास मुकाम हासिल किया। वे किसी एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।एक टी-20 मैच में पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने 2016 में विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट झटके थे। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। सुंदर ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में तीन विकेट झटके थे। वहीं, अक्षर ने इस मैच में यह कारनामा किया।