IND vs NZ 1st Test Score: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत के 345 रन के जवाब में न्यूजीलैंड का स्कोर 129/0
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 2: पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। श्रेयस अय्यर के 105 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बना लिए हैं। भारत के पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम अभी भी 216 रन से पीछे है। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (75*) और टॉम लाथम (50*) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
लाइव अपडेट
दूसरे दिन का खेल खत्म
पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। श्रेयस अय्यर के 105 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बना लिए हैं। भारत के पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम अभी भी 216 रन से पीछे है। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (75*) और टॉम लाथम (50*) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।Stumps on day two in Kanpur 🏏
— ICC (@ICC) November 26, 2021
The @BLACKCAPS end the day on the front foot after an excellent opening partnership. #WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/9OZPrsh0Tm pic.twitter.com/wrPaPeudgj
50 ओवर पूरा
न्यूजीलैंड की पारी के 50 ओवर पूरे हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज अब पूरी तरह से अपना पैर जमा चुके हैं। लाथम और यंग भारतीय गेंदबाजों पर अभी तक हावी हैं। 50 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 122/0, विल यंग (72*), टॉम लाथम (46*)न्यूजीलैंड के 100 रन
टॉम लाथम और विल यंग की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 101/0, विल यंग (63*), टॉम लाथम (34*)विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज
न्यूजीलैंड की तुलना में भारतीय गेंदबाज अभी तक प्रभावी नहीं रहे हैं। वे मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे हैं। 36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 93/0, विल यंग (62*), टॉम लाथम (28*)विल यंग का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यांग ने 88 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका दूसरा टेस्ट अर्धशतक है। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 76/0, विल यंग (50*), टॉम लाथम (23*)A second Test half-century for Will Young 👏#WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/9OZPrsh0Tm pic.twitter.com/GmjCCSOl64
— ICC (@ICC) November 26, 2021
चायकाल
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन दोनों सत्रों में शानदार खेल दिखाया है। गेंदबाजी में छह विकेट चटकाने के बाद बल्लेबाजी में भी मेहमान टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया। टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों को अभी तक कोई मौका नहीं दिया है। 26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 72/0, विल यंग (46*), टॉम लाथम (23*)Tea on Day 2 of the 1st Test.
— BCCI (@BCCI) November 26, 2021
New Zealand openers going strong with an unbeaten 72 run partnership in the second session.
Scorecard - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/6FLripImyX
न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे
विल यंग और टॉम लाथम की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन से अधिक जोड़ दिए हैं। 21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 55/0, टॉम लाथम (18*), विल यंग (34*)न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत
न्यूजीलैंड ने अभी तक बिना विकेट खोए धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया है। मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग रनों में इजाफा कर रहे हैं। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 35/0, विल यंग (23*), टॉम लाथम (10*)न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारत के 345 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग और टॉम लाथम ने पारी की शुरुआत की है। जबकि भारत ने उमेश यादव और ईशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी आक्रमण को गेंदबाजी पर लगाया है। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 8/0, टॉम लॉथम (5*), विल यंग (2*)भारत ने पहली पारी में बनाए 345 रन
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) November 26, 2021
That will be the end of #TeamIndia's innings with 345 on the board in the first innings.
Scorecard - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/GeJ7A3iGRQ