फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NAM Live Score: भारत ने नामीबिया को नौ विकेट से हराया, कप्तान कोहली और कोच शास्त्री की विदाई जीत के साथ

Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
खास बातें

टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हरा दिया। विराट कोहली आखिरी बार बतौर कप्तान इस टी-20 मैच में उतरे थे और कोच शास्त्री का भी यह आखिरी मैच था। टीम इंडिया ने दोनों को जीत के साथ विदा किया। 

विज्ञापन
India vs Namibia Match live score T20 Worldcup 2021 scorecard updates and other details
अर्धशतकीय साझेदारी के दौरान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:24 PM, 08-Nov-2021
भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर कप्तान कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत की स्पिन जोड़ी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्वनि के सामने नामीबिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। डेवि़ विसे के 26 रनों की बदौलत नामीबिया ने 132 रन बनाए। 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने अर्धशतक लगाए और बाद में सूर्यकुमार यादव ने 25 रनों की बेहतरीन पारी खेली। नामीबिया के लिए एकमात्र विकेट जैन फ्रिलिंक ने लिया। 
09:58 PM, 08-Nov-2021

भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट गिर चुका है। रोहित शर्मा 37 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। जैन फ्रिलिंक ने उन्हें विकेटकीपर जेन ग्रीन के हाथों कैच कराया। इसके बाद लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 14 ओवरों में भारत का स्कोर एक विकेट पर 122 रन है। 
विज्ञापन
09:35 PM, 08-Nov-2021

रोहित के पचास रन पूरे

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की है। भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है और दोनों ओपनिंग बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद है। इन दोनों ने भारत के लिए लगातार तीसरे मैच में अर्धशतकीय साझेदारी की है। रोहित शर्मा ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। यह उनका 24वां टी-20 अर्धशतक है। भारत का स्कोर नौ ओवरों में बिना किसी नुकसान के 77 रन है।
09:16 PM, 08-Nov-2021

रोहित ने टी-20 में तीन हजार रन पूरे किए

133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के ओपनर रोहित शर्मा को तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला है। ट्रंपलमैन की गेंद पर उनका कैच छूटा और उन्हें चार रन मिले। इसके बाद दूसरे ओवर में रोहित ने 11 रन बनाए और दो ओवरों में भारत का स्कोर 17 रन पहुंचा दिया। रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपने तीन हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली और मार्टिन गप्टिल के बाद रोहित तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान रचा है। चार ओवरों में भारत का स्कोर 33 रन पहुंच चुका है। रोहित और राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। 
08:57 PM, 08-Nov-2021
नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी थी, लेकिन बाद में अश्विन और जडेजा के सामने नामीबिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। इन दोनों ने मिलकर छह विकेट झटके और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को धराशायी कर दिया। जडेजा ने अपने चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट लिए और अश्विन ने 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट अपने नाम किए। नामीबिया के लिए डेविड विसे ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। उनके अलावा स्टीफन बार्ड ने 21 रनों की पारी खेली। वहीं चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। 
08:50 PM, 08-Nov-2021
नामीबिया का आठवां विकेट गिरा। बुमराह ने डेविड विसे को आउट किया। उन्होंने 25 गेंदों में 26 रन बनाए। 19वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ पांच रन दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:25 PM, 08-Nov-2021
अश्विन ने कप्तान इरैसमस को आउट करके नामीबिया को पांचवां झटका दिया है। विकेटकीपर पंत ने उनका कैच पकड़ा। 13 ओवरों में नामीबिया ने 77 रन बनाए हैं और उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। इसके बाद जडेजा ने तीसरा विकेट झटका और नामीबिया के स्मिट को रोहित के हाथों कैच कराया। स्मिट ने नौ गेंदों में नौ रन बनाए। जडेजा ने अपने चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट निकाले। नामीबिया की टीम 94 रन पर सात विकेट गंवा चुकी है। अश्विन ने उन्हें सातवां झटका दिया। उन्होंने जेन ग्रीन को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। अफगानिस्तान के सात में छह विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे हैं। 17 ओवरों में नामीबिया का स्कोर 100 के पार जा चुका है। 
08:02 PM, 08-Nov-2021

स्पिन के आगे बिखरी नामीबिया की टीम

जडेजा ने नामीबिया को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने स्टीफन बार्ड को पगबाधा आउट किया है। बार्ड ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए हैं। नामीबिया का चौथा विकेट गिर चुका है। अश्विन ने लॉफ्टी ईटन को रोहित के हाथों कैच कराया। नामीबिया के शुरुआती चार में से तीन विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे हैं। जडेजा और अश्विन की गेंदबाजी नामीबिया के बल्लेबाजों को समझ नहीं आई है। हालांकि नामीबिया ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं और अभी कप्तान इरैसमस और अनुभवी डेविड विसे क्रीज पर मौजूद हैं।
07:50 PM, 08-Nov-2021

पावरप्ले में नामीबिया ने 34 रन बनाकर दो विकेट गंवाए

बुमराह ने नामीबिया को पहला झटका दिया है। बुमराह ने 33 रनों के स्कोर पर माइकल वॉन लिंगेन को पवेलियन भेजा है। मोहम्मद शमी ने उनका कैच पकड़ा है। उन्होंने 15 गेंदों में 14 रन बनाए। उनके बाद क्रैग विलियम्स अपना खाता भी नहीं खेल पाए और जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। पंत ने आसानी से स्टंपिंग कर उन्हें पवेलियन भेजा। पावरप्ले में नामीबिया ने 34 रन बनाए हैं और दो विकेट गंवा दिए हैं। 
07:37 PM, 08-Nov-2021
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती ओवरों में बुमराह और शमी बेअसर साबित हुए हैं और नामीबिया के बल्लेबाजों ने आसानी से उनके खिलाफ रन बनाए हैं। चार ओवरों में नामीबिया की टीम बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना चुकी है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed