IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत 326/5, रोहित-जडेजा के शतक पर सरफराज की तूफानी पारी पड़ी भारी
{"_id":"65cd7dff4c919c89050a07a6","slug":"india-vs-england-live-cricket-score-ind-vs-eng-2024-3rd-test-match-at-saurashtra-stadium-updates-2024-02-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत 326\/5, रोहित-जडेजा के शतक पर सरफराज की तूफानी पारी पड़ी भारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 15 Feb 2024 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:15 PM IST
खास बातें
IND vs ENG Test 2024 Day-1 Highlights: आज से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने तो विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। अब तीसरे टेस्ट को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने उतरी है। यह मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
जडेजा और रोहित
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:04 PM, 15-Feb-2024
पहले दिन का खेल खत्म
राजकोट में तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद् जडेजा 110 रन और कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक मार्क वुड ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 33 रन पर टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल खाता नहीं खोल सके, जबकि रजत पाटीदार पांच रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और जडेजा ने 204 रन की साझेदारी निभाई। रोहित ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया। वह 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस साझेदारी को वुड ने तोड़ा। उन्होंने रोहित को आउट किया। रोहित के आउट होने पर डेब्यू करने वाले सरफराज खान क्रीज पर आए।
जब सरफराज बल्लेबाजी के लिए आए थे तो जडेजा 153 गेंद में 84 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद सरफराज ने 66 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली, जबकि जडेजा को 16 रन बनाने में 45 गेंद लग गए। जडेजा ने 198 गेंद में टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया।
भारत को 314 के स्कोर पर सरफराज के रूप में झटका लगा। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सरफराज रवींद्र जडेजा के शतक के चक्कर में रन आउट हो गए। दरअसल, जडेजा 99 के स्कोर पर थे। इसके बाद पारी के 82वें ओवर में एंडरसन की गेंद पर जडेजा ने मिड ऑन पर शॉट खेला। जडेजा ने सिंगल के लिए सरफराज को कॉल किया दो कदम आगे बढ़ाए लेकिन फिर वापस लौट गए। इतनी देर में सरफराज आधी पिच तक पहुंच चुके थे। ऐसे में उनके पास वापस लौटने का समय नहीं बचा। वुड ने डायरेक्ट थ्रो पर सरफराज को रन आउट किया।
04:46 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: सरफराज आउट, जडेजा का शतक
भारत को 314 के स्कोर पर बड़ा झटका लगा। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सरफराज खान रवींद्र जडेजा के शतक के चक्कर में रन आउट हो गए। दरअसल, जडेजा 99 के स्कोर पर थे। इसके बाद पारी के 82वें ओवर में एंडरसन की गेंद पर जडेजा ने मिड ऑन पर शॉट खेला। जडेजा ने सिंगल के लिए सरफराज को कॉल किया दो कदम आगे बढ़ाए लेकिन फिर वापस लौट गए। इतनी देर में सरफराज आधी पिच तक पहुंच चुके थे। ऐसे में उनके पास वापस लौटने का समय नहीं बचा। वुड ने डायरेक्ट थ्रो पर सरफराज को रन आउट किया। जब सरफराज बल्लेबाजी के लिए आए थे तो जडेजा 153 गेंद में 84 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद सरफराज ने 66 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली, जबकि जडेजा को 16 रन बनाने में 45 गेंद लग गए। जडेजा ने 198 गेंद में टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया। भारत ने पांच विकेट पर 315 रन बना लिए हैं। फिलहाल जडेजा का साथ निभाने नाइट वाचमैन कुलदीप यादव आए हैं।
विज्ञापन
04:20 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: सरफराज का तूफानी अर्धशतक
सरफराज खान ने शानदार डेब्यू किया है। उन्होंने डेब्यू पारी में ही अर्धशतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 48 गेंद खेली। सरफराज इस पारी को शतक में बदलना चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा शतक के करीब हैं। वह 96 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 301 रन है।04:16 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: सरफराज की आक्रामक बल्लेबाजी
भारत ने चार विकेट गंवाकर 291 रन बना लिए हैं। जडेजा 95 रन और सरफराज 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस 43 रन के लिए सरफराज ने महज 45 गेंदें खेली हैं। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा और सरफराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है।04:04 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: जडेजा भी शतक के करीब
भारत ने चार विकेट पर 270+ रन बना लिए हैं। फिलहाल जडेजा 93 रन और सरफराज 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35+ रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित 131 रन बनाकर आउट हुए थे।03:26 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: भारत को चौथा झटका
भारत को 237 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। रोहित शर्मा की कप्तानी पारी 131 रन पर समाप्त हुई। उन्होंने 196 गेंद पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से यह पारी खेली। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ 204 रन की साझेदारी निभाई। भारत का स्कोर फिलहाल चार विकेट पर 238 रन है। रवींद्र जडेजा 85 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सरफराज खान उनका साथ निभाने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: रोहित का शतक
रोहित शर्मा ने 157 गेंद पर शतक जड़ दिया है। उनके टेस्ट करियर का यह 11वां शतक रहा। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ 150 से ज्यादा की साझेदारी भी कर ली है। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 190 रन है। रोहित 102 और जडेजा 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित ने टेस्ट में जुलाई 2023 के बाद पहला शतक जड़ा है। उनका पिछला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में आया था। तब उन्होंने विंडसर पार्क में 103 रन की पारी खेली थी।02:13 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: चायकाल
चायकाल तक भारत ने तीन विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अपने 11वें टेस्ट शतक से तीन रन दूर हैं। वह 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को तीसरा झटका 33 रन के स्कोर पर लगा था। तब से अब तक रोहित और जडेजा ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की है। जडेजा ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।भारत ने पहले सत्र में लंच तक तीन विकेट गंवाकर 93 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे सत्र में भारत ने 27 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाए। यह तीन टेस्ट में पहली बार है जब भारत ने एक पूरे सत्र में बल्लेबाजी के दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। यशस्वी जायसवाल 10 रन, शुभमन गिल खाता खोले बिना और रजत पाटीदार पांच रन बनाकर आउट हुए थे।
01:40 PM, 15-Feb-2024
IND vs ENG Live: जडेजा का अर्धशतक
रवींद्र जडेजा ने 97 गेंद पर टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने रोहित के साथ अब तक चौथे विकेट के लिए 110 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। फिलहाल रोहित 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने तीन विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए हैं।01:16 PM, 15-Feb-2024