फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में इंग्लैंड 316/6, भारत पर 126 रन की बढ़त बनाई

Sat, 27 Jan 2024 04:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Jan 2024 04:48 PM IST
खास बातें

IND vs ENG 1st Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैदराबाद टेस्ट का आज तीसरा दिन रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत आज अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 421 रन से आगे खेलना शुरू किया और 15 रन जोड़ने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। फिलहाल इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर 316 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन
IND vs ENG Test Highlights: India vs England 1st Test Day 3 Match Scorecard Ball by Ball Updates
ओली पोप - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:45 PM, 27-Jan-2024

तीसरे दिन का खेल खत्म

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरी पारी में भारत पर 126 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 316 रन बना लिए हैं। उपकप्तान ओली पोप ने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक जड़ा और नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वह 148 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, रेहान अहमद 16 रन बनाकर नाबाद हैं। 

भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास 190 रन की बढ़त थी। अब इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 316 रन बना लिए हैं और अब तक 126 रन की बढ़त हासिल कर चुका है। 
04:03 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को छठा झटका

अक्षर पटेल ने ओली पोप और बेन फोक्स के बीच छठे विकेट के लिए हुई 112 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने फोक्स को क्लीन बोल्ड किया। इससे पहले अक्षर ने ओली पोप का आसान कैच छोड़ दिया था। तब वह 110 रन पर थे। पोप फिलहाल 126 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 80 से ज्यादा रन की हो गई है।
विज्ञापन
03:38 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: ओली पोप का शतक

इंग्लैंड के ओली पोप ने 154 गेंद पर टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। उनके शतक की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 245 रन हो चुका है। पोप 101 रन और बेन फोक्स 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। इतना ही नहीं इंग्लैंड की बढ़त भी 55 रन की हो चुकी है।
03:12 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड के 200 रन पूरे

इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उसने पांच विकेट पर 205 रन की बढ़त बना ली है। उसके पास अब 15 रन की बढ़त हो गई है। ओली पोप धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 84 रन बना लिए हैं। वहीं, बेन फोक्स 12 रन बनाकर नाबाद हैं।
02:51 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड ने भारत पर बढ़त हासिल की

इंग्लैंड ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने 190 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने पहली पारी में 190 रन की बढ़त बनाई थी। अब ओली पोप ने बेन फोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को उसके पार ले गए हैं। इंग्लैंड के अभी भी पांच विकेट बाकी हैं। 
02:12 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: चायकाल

चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओली पोप 67 रन और बेन फोक्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अभी भी भारत से 18 रन पीछे है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन और भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए थे और 190 रन की बढ़त हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड को 163 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अश्विन ने कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। फिलहाल ओली पोप अर्धशतक लगाकर और बेन फोक्स खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 190 रन की थी। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अब 20+ रन पीछे है।
01:23 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: बेयरस्टो का नहीं चला बल्ला

जॉनी बेयरस्टो का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेज दिया। जडेजा ने बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 24 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 141 रन है। वह दूसरी पारी में 49 रन पीछे है। ओली पोप 46 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान बेन स्टोक्स को खाता खोलना है।
12:47 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: जो रूट भी हुए फेल

इंग्लैंड को दूसरी पारी में तीसरा झटका जो रूट के रूप में लगा। वह सिर्फ दो रन ही बना पाए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन है। वह दूसरी पारी में अभी भी 73 रन पीछे है।
12:31 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: बुमराह ने दिलाई बड़ी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने मैच के दूसरे दिन लंच के बाद बेन डकेट को आउट कर दिया। डकेट 52 गेंद पर 47 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। डकेट ने दूसरे विकेट के लिए ओली पोप के साथ 68 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 113 रन हैं। ओली पोप 31 रन बनाकर नाबाद हैं। जो रूट को अभी खाता खोलना है। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में अभी 77 रन पीछे है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed