फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG 1st T20: भारत ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 50 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, हार्दिक का जलवा

Fri, 08 Jul 2022 05:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 05:29 PM IST
खास बातें

India vs England (IND vs ENG) 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्पटन में खेला गया। एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया टी-20 में सकारात्मक शुरुआत की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 199 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 148 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
india vs england live cricket score ind vs eng 1st t20i hampshire match news updates in hindi
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:08 AM, 08-Jul-2022

भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया

भारत ने साउथैम्पटन में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 51 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी के बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा और अपने कोटे के चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके। इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में हार का बदला भी लिया।
01:58 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को नौवां झटका

18वें ओवर में 135 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट झटका। उन्होंने रीस टॉपली को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। टॉपली नौ रन बना सके। फिलहाल क्रिस जॉर्डन और मैथ्यू पार्किंसन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
01:46 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को आठवां झटका

16वें ओवर में 120 के स्कोर पर इंग्लैंड को आठवां झटका लगा। हर्षल पटेल ने टाइमल मिल्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। मिल्स सात रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 120 रन है। फिलहाल क्रिस जॉर्डन और रीस टॉपली क्रीज पर हैं। 
01:41 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को सातवां झटका

14वें ओवर में 106 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने सैम करन को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। करन चार रन बना सके। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 106 रन है। फिलहाल टाइमल मिल्स और क्रिस जॉर्डन क्रीज पर हैं।
01:37 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: चहल ने एक ओवर में झटके दो विकेट

हार्दिक पांड्या के बाद युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 13वें ओवर में चहल ने पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। ब्रूक 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन अली को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। मोईन 20 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 101 रन है। फिलहाल क्रिस जॉर्डन और सैम करन क्रीज पर हैं।
01:20 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: नौ ओवर के बाद इंग्लैंड 62/4

नौ ओवर के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी ब्रूक 18 रन और मोईन अली 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक ने अब तक तीन विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को सातवें ओवर में 33 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने जेसन रॉय को हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया। रॉय 16 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 45 रन है। फिलहाल हैरी ब्रूक और मोईन अली क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद इंग्लिश टीम ने चार विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब 78 गेंदों पर 154 रन चाहिए। इससे पहले हार्दिक ने मलान और लिविंगस्टोन को एक ही ओवर में आउट किया था।
12:55 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: हार्दिक ने बिखेरा जलवा

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड मलान को क्लीन बोल्ड किया। मलान 14 गेंदों पर चार चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने लियाम लिविंगस्टोन को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। लिविंगस्टोन खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल हैरी ब्रूक और जेसन रॉय क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए हैं।
12:38 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर और जेसन रॉय ओपनिंग करने आए। उन्हें पहले ही ओवर में झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में बटलर को क्लीन बोल्ड किया। बटलर खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल डेविड मलान और जेसन रॉय क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 12 रन बना लिए हैं।
12:21 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत ने 199 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने इंग्लैंड के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की ओर से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट झटके।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed