IND vs BAN Live Score: भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्द समाप्त, बांग्लादेश का स्कोर 107/3
{"_id":"66f61de944a900806f01e898","slug":"india-vs-bangladesh-live-cricket-score-ind-vs-ban-2024-2nd-test-match-day-2-updates-2024-09-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Live Score: भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्द समाप्त, बांग्लादेश का स्कोर 107\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 27 Sep 2024 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:14 PM IST
खास बातें
IND vs BAN 2nd Test Day 1 Highlights: 27 सितंबर यानी शुक्रवार से भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मुकाबला रोहित एंड कंपनी ने 280 रन से अपने नाम किया था। वहीं, बांग्लादेश के लिए भी यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश को हर हाल में जीत जरूरी है।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
03:06 PM, 27-Sep-2024
पहले दिन का खेल समाप्त
कानपुर में भारी बारिश की वजह से अंपायर ने पहले दिन के खेल को जल्द समाप्त करने की घोषणा की है। देर रात भारी बारिश की वजह से आज खेल की शुरुआत भी एक घंटे की देरी से हुई थी। टॉस नौ बजे की जगह सुबह 10 बजे हुआ था। वहीं, मैच शुरू सुबह साढ़े नौ बजे की जगह सुबह साढ़े 10 बजे हुआ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं था, जबकि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने दो बदलाव किए थे। नाहिद राणा और तस्कीन अहमद यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह खालिह अहमद और तैजुल इस्लाम को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया।जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।
02:33 PM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: कानपुर में भारी बारिश
कानपुर में भारी बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। पहले खराब रोशनी की वजह से खेल रोका गया था। हालांकि, इसके थोड़ी देर बार वहां बारिश शुरू हो गई। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
02:07 PM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश 100 रन के पार
बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम छह रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल टेस्ट में अपने 20वें अर्धशतक के करीब हैं। हालांकि, खराब रोशनी की वजह से खेल को रोक दिया गया। अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने कहा। इसके बाद मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।01:37 PM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका
बांग्लादेश को 80 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 31 रन बना सके। शांतो ने मोमिनुल हक के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मोमिनुल का साथ निभाने मुशफिकुर रहीम आए हैं।01:25 PM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। आज बारिश की वजह से काफी ओवरों का नुकसान हुआ है। हालांकि, अब दूसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बांग्लादेश की टीम दो विकेट पर 74 रन से आगे खेल रही है। मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल शांतो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 45 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।01:09 PM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: बारिश रुकी
कानपुर में बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटा लिए गए हैं। लंच के बाद दूसरे सत्र की शुरुआत दोपहर एक बजकर 25 मिनट से होगी। बांग्लादेश ने पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। आज बारिश की संभावना जताई गई थी और सुबह भी बारिश ने खेल खराब किया था। मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 PM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: लंच ब्रेक होते ही भारी बारिश
बांग्लादेश ने पहले दिन लंच ब्रेक तक दो विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। लंच ब्रेक होते ही कानपुर में भारी बारिश होने लगी। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। फिलहाल मोमिनुल हक और नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर हैं और दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 17 रन और शांतो 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले आकाश दीप ने कहर बरपाते हुए बांग्लादेश को शुरुआती दो झटके दिए। उन्होंने जाकिर हसन (0) और शदमान इस्लाम (24) को पवेलियन भेजा।12:09 PM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: मोमिनुल और शांतो क्रीज पर
मोमिनुल हक और नजमुल शांतो ने बांग्लादेश की पारी संभाली है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 29 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा था। आकाश दीप ने कप्तान रोहित के तीन तेज गेंदबाजों को खिलाने के फैसले को सही साबित किया है और दो विकेट झटके हैं। उन्होंने जाकिर हसन और शदमान इस्लाम को आउट किया है। बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 60 रन से ज्यादा हो चुका है।11:28 AM, 27-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका
आकाश दीप ने अपनी चुस्त गेंदबाजी जारी रखते हुए बांग्लादेश के एक और बल्लेबाज शदमान इस्लाम को पवेलियन लौटा दिया। 29 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। आकाश कप्तान रोहित के तीन तेज गेंदबाज को खिलाने के फैसले को सही साबित कर रहे हैं। फिलहाल मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल शांतो क्रीज पर हैं।11:11 AM, 27-Sep-2024