फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Test Highlights: भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया, अश्विन ने छह विकेट झटके

Sun, 22 Sep 2024 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Sep 2024 11:31 AM IST
खास बातें

IND vs BAN Test Highlights : भारत ने बांग्लादेश को चेपॉक में खेले गए पहले टेस्ट में 280 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश की टीम चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 234 रन पर सिमट गई। भारत ने 515 रनों का लक्ष्य दिया था। अश्विन ने छह और जडेजा ने तीन विकेट झटके। टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।

IND vs BAN Test Highlights: खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त हुआ तीसरे दिन का खेल, रोमांचक स्थिति में मैच

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test Highlights 2024 India Beats Bangladesh by 280 Runs Key Highlights Records Stats
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:21 AM, 22-Sep-2024

भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया

भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन ने कहर बरपाते हुए छह विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 37वां फाइव विकेट हॉल रहा और उन्होंने इस मामले महान शेन वॉर्न की बराबरी की। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब मे बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फॉलोऑन न खिलाते हुए 227 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी की। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी और उन्हें कुल 514 रन की बढ़त मिली थी।

रविवार को बांग्लादेश ने चार विकेट पर 158 रन से आगे खेलना शुरू किया और 76 रन जोड़ने में बाकी बचे छह विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश को रविवार को पहला झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। शाकिब और शांतो के बीच 48 रन की साझेदारी हुई।  शाकिब 25 रन बना सके। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। लिटन एक रन बना सके। मेहदी हसन मिराज (8) को जडेजा के हाथों कैच कराते ही अश्विन ने टेस्ट में 37वीं बार पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की।

इसके बाद जडेजा ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को बुमराह के हाथों कैच कराया। उन्होंने 127 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की बेहतरीन पारी खेली। फिर अश्विन ने तस्कीन अहमद को सिराज के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। जडेजा ने हसन महमूद (7) को क्लीन बोल्ड करते ही बांग्लादेश की पारी 234 रन पर समेट दी। इससे पहले शनिवार को जाकिर हसन (33), शदमान इस्लाम (35), मोमिनुल हक (13) और मुशफिकुर रहीम (13) पवेलियन लौटे थे। अश्विन ने शनिवार तक तीन विकेट लिए थे। उन्होंने शदमान, मोमिनुल और रहीम को पवेलियन भेजा था।
11:10 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: बांग्लादेश को नौवां झटका

228 के स्कोर पर बांग्लादेश को नौवां झटका लगा। अश्विन ने तस्कीन अहमद को सिराज के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल नाहिद राणा और हसन महमूद क्रीज पर हैं। अश्विन को मिली यह छठी सफलता रही।
विज्ञापन
11:07 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: बांग्लादेश को आठवां झटका

222 के स्कोर पर बांग्लादेश को आठवां झटका लगा। जडेजा ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को बुमराह के हाथों कैच कराया। उन्होंने 127 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की बेहतरीन पारी खेली। भारत अब जीत से दो विकेट दूर है। फिलहाल तस्कीन अहमद और हसन महमूद क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को 293 रन की जरूरत है।
11:02 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: अश्विन ने पांच विकेट झटके

चेपॉक में आज अश्विन का कहर देखने को मिल रहा है। उन्होंने पांच विकेट झटक लिए हैं। मेहदी हसन मिराज को जडेजा के हाथों कैच कराते ही अश्विन ने टेस्ट में 37वीं बार पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने महान शेन वॉर्न की बराबरी कर ली है। मेहदी आठ रन बना सके। बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 222 रन है। उन्हें अब 293 रन की जरूरत है। फिलहाल शांतो के साथ तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं। शांतो 82 रन बना चुके हैं। भारत जीत की दहलीज पर खड़ा है। उसे बस तीन विकेट चाहिए।
10:48 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: बांग्लादेश को छठा झटका

515 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम को 205 के स्कोर पर छठा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। लिटन एक रन बना सके। इससे पहले अश्विन ने दिन की पहली सफलता दिलाई थी। उन्होंने शाकिब अल हसन को यशस्वी के हाथों कैच कराया था। बांग्लादेश को अब 310 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीत के लिए चार विकेट चाहिए।
10:37 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: अश्विन ने शाकिब को आउट किया

बांग्लादेश को चौथे दिन का पहला झटका शाकिब अल हसन के रूप में लगा। उन्हें ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद वाले ओवर में अश्विन ने पवेलियन भेजा। अश्विन ने चौथे दिन के अपने पहले ही ओवर में शाकिब को यशस्वी के हाथों कैच कराया। शाकिब और शांतो के बीच पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। शाकिब 25 रन बना सके। फिलहाल बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 195 रन है। उन्हें 320 और रन की जरूरत है, जबकि भारत को पांच विकेट चाहिए। फिलहाल शांतो का साथ निभाने मैदान पर लिटन दास आए हैं। अश्विन के टेस्ट में अब 520 विकेट हो गए हैं और उन्होंने महान कोर्टनी वॉल्श के 519 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:58 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: बांग्लादेश ने शुरुआती आधे घंटे में नहीं गंवाया कोई विकेट

चौथे दिन आधे घंटे का खेल निकल चुका है, लेकिन बांग्लादेश की टीम ने अब तक कोई विकेट नहीं गंवाया है। भारतीय टीम की ओर से अच्छी गेंदबाजी हो रही है। भारतीय तेज गेंदबाज नजमुल शांतो और शाकिब अल हसन को बांध कर रखे हुए हैं। बांग्लादेश ने अब तक चार विकेट गंवाकर 169 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए और 346 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को छह विकेट की दरकार है।
09:33 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन से आगे खेलना शुरू किया है। फिलहाल शांतो और शाकिब क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए छह विकेट की जरूरत है, जबकि बांग्लादेश को 357 रन और चाहिए।
08:48 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: 357 रन vs 6 विकेट

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा पहला टेस्ट मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। दोनों टीमों के बीच तीसरे दिन का मुकाबला खराब रोशनी के कारण जल्द समाप्त कर दिया गया। स्टंप्स के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन और शाकिब अल हसन 14 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया।
08:47 AM, 22-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: मौसम भी बांग्लादेश पर रहा मेहरबान

इस बीच, मौसम भी बांग्लादेश पर मेहरबान रहा और दिन का खेल तय समय से 9.4 ओवर पहले समाप्त करना पड़ा। बांग्लादेश फिलहाल संघर्ष करता दिख रहा है, लेकिन गिरते विकेटों के बीच कप्तान ने दूसरे छोर से मोर्चा संभाले रखा और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। वहीं, पहली पारी की तुलना में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी की, लेकिन अश्विन गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed