फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, यशस्वी और राहुल के दम पर भारत ने ली अब तक 218 रनों की बढ़त

Sat, 23 Nov 2024 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Nov 2024 03:34 PM IST
खास बातें

IND vs AUS Day 2, 1st Test 2024 Highlights: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। भारत को कम से कम चार टेस्ट जीतने की जरूरत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह एक भी मैच न हारें। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

विज्ञापन
IND vs Aus Highlights Day 2: India vs Australia 1st Test Match Perth 2nd Day Scorecard News Updates in Hindi
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

03:25 PM, 23-Nov-2024

दूसरे दिन का खेल खत्म

पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन कंगारुओं ने सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी तीन विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार का पहला झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा। उन्हें बुमराह ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। कैरी 21 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन हर्षित राणा का शिकार हुए। वह पांच रन बना सके। ये दोनों विकेट भारत ने शुरुआती एक घंटे के अंदर ले लिए थे। हालांकि, स्टार्क और जोश हेजलवुड की आखिरी जोड़ी को आउट करने में टीम इंडिया को एक घंटे लगे। स्टार्क और हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 110 गेंद में 25 रन की साझेदारी की। स्टार्क ने 112 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें हर्षित ने ही शिकार बनाया। हेजलवुड सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा हर्षित राणा ने तीन विकेट और सिराज ने दो विकेट लिए।

भारत की पहली पारी
भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। इसी के साथ चायकाल भी हो गया।
02:34 PM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: केएल राहुल ने जड़ा पचासा

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने भी दूसरी पारी में पचासा जड़ दिया है। केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है। केएल ने 124 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यशस्वी और केएल के बीच पहले विकेट के लिए अब तक 131 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने इस तरह 177 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 
विज्ञापन
02:29 PM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: राहुल भी अर्धशतक के करीब

भारत ने बिना विकेट गंवाए 126 रन बना लिए हैं। राहुल 16वें टेस्ट अर्धशतक के करीब हैं। भारत की बढ़त 170 से ज्यादा रन की हो चुकी है। यशस्वी ने नौवां टेस्ट अर्धशतक लगाया।
01:45 PM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। वह 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के मामले में जो रूट के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों ने 12-12 बार ऐसा किया है। फिलहाल भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 101 रन है। ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की बढ़त अब तक 147 रन की हो चुकी है।
01:36 PM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: भारत 100 रन के करीब

भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 48 रन और केएल राहुल 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 143 रन की बढ़त हो चुकी है।
12:55 PM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 42 रन और केएल राहुल 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 130 रन की बढ़त हो चुकी है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर खत्म हुई थी। भारत ने 46 रन की बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 PM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: चायकाल

दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 42 रन और केएल राहुल 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 130 रन की बढ़त हो चुकी है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर खत्म हुई थी। भारत ने 46 रन की बढ़त हासिल की थी।
12:12 PM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: राहुल-यशस्वी जमे

केएल राहुल और यशस्वी ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। दोनों ने ओपनिंग विकेट के लिए अब तक 75 रन की साझेदारी कर ली है। यशस्वी 38 रन और राहुल 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की बढ़त अब तक 121 रन की हो चुकी है। भारतीय ड्रेसिंग रूम भी काफी खुश दिखाई दे रहा है। कोहली, आकाश दीप, पडिक्कल, जुरेल और बाकी खिलाड़ी हंसते और मजाक करते दिखाई पड़ रहे हैं। वह एक एक रन को काफी चीयर भी कर रहे हैं और खड़े होकर ताली बजा रहे हैं।
11:40 AM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: बढ़त 100 के करीब

भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की बढ़त 98 रन की है। यशस्वी 27 और राहुल 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों से टीम इंडिया को अच्छी बढ़त दिलाने की उम्मीद है।
11:10 AM, 23-Nov-2024

IND vs AUS Day 2 Live Score: राहुल-यशस्वी क्रीज पर

भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की बढ़त 73 रन की है। यशस्वी 14 और राहुल सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों से टीम इंडिया को अच्छी बढ़त दिलाने की उम्मीद है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed