फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AFG T20: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया, विराट कोहली का शतक, भुवनेश्वर कुमार ने लिए पांच विकेट

Thu, 08 Sep 2022 11:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 08 Sep 2022 11:46 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs Afghanistan (IND vs AFG) T20 Asia Cup 2022:  नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन वह 111 रन ही बना सकी। टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, अफगानिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका और वह चौथे पायदान पर रहा।

विज्ञापन
india vs afghanistan live cricket score ind vs afg asia cup 2022 super 4 t20i 11th match at dubai stadium
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:40 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: भारत ने जीत के साथ किया एशिया कप का अंत

भारत ने एशिया कप के अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान को 101 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। मुजीब उर रहमान ने 18 और राशिद खान ने 15 रन की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुड्डा को एक-एक सफलता मिली। इससे पहले भारत की पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 122 रन की नाबाद पारी खेली।
10:31 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: भारत जीत के करीब

अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिर गया है। अश्विन ने मुजीब उर रहमान को 18वें ओर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर दिया। मुजीब ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। टीम इंडिया इस मैच में जीत के करीब है।
विज्ञापन
10:12 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान को लगा सातवां झटका

अफगानिस्तान को सातवां झटका 14वें ओवर में लगा। दीपक हुड्डा ने राशिद खान को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। राशिद ने 19 गेंद पर 15 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:54 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान को लगा छठा झटका

भुवनेश्वर कुमार ने अपने चौथे ओवर में अफगानिस्तान को एक और झटका दिया। उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। ओमरजई ने छह गेंद पर एक रन बनाए। उनके आउट होने के बाद राशिद खान क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर इब्राहिम जादरान हैं। अफगानिस्तान ने आठ ओवर में छह विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।
09:47 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

अफगानिस्तान की पारी के छह ओवर हो गए हैं। उसने पांच ओवर में 21 रन बना लिए हैं। टीम को पांचवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को एलबीडब्ल्यू कर दिया। नबी ने सात गेंद पर सात रन बनाए। इस दौरान एक चौका लगाया। इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं।
09:30 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओवर में दो विकेट लिए

भुवनेश्वर कुमार का कहर जारी है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर और पारी के कुल तीसरे ओवर में भी दो विकेट लिए। भुवनेश्वर ने चौथी गेंद पर करीम जनात और छठी गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को आउट किया। करीम दो रन बनाकर कोहली को कैच थमा बैठे। उनके बाद नजीबुल्लाह खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान के पहले ओवर में दो विकेट गिरे

भारत को भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट दिलाए। उन्होंने पहले ही ओवर में हजरतुल्लाह जजई (0) और रहमुनल्लाह गुरबाज (0) को आउट कर दिया। अफगानिस्तान के एक ओवर में दो विकेट पर एक रन हैं। इब्राहिम जादरान और नजीबुल्लाह जादरान क्रीज पर हैं।
09:02 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: भारत ने बनाए 212 रन

भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 122 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत 16 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने छह रन बनाए।

Image
08:53 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: कोहली का शतक

विराट कोहली का इंतजार खत्म हो गया। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। कोहली का टी20 में यह पहला शतक है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 71वां सैंकड़ा है। विराट ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में नवंबर 2019 में लगाया था।
08:45 PM, 08-Sep-2022

IND vs AFG T20 Live Score: विराट की तूफानी बल्लेबाजी

विराट कोहली तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 46 गेंद पर 77 रन बना लिए हैं। कोहली को शतक लगाने के लिए 23 रन और बनाने हैं। टीम इंडिया ने 17 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। पंत 13 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed