India Test Squad for England: शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान, पंत उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित
{"_id":"6831684abb5633c84f0fbc7a","slug":"india-test-squad-announcement-live-updates-team-india-new-captain-selection-and-players-for-england-series-ipl-2025-05-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"India Test Squad for England: शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान, पंत उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 24 May 2025 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 May 2025 01:43 PM IST
खास बातें
India Squad for England Test Series 2025 Live Updates : 24 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम के एलान से पहले बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक भी हुई। बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद रहे। इसमें नए टेस्ट कप्तान के नाम पर भी मुहर लगी। शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान बनाए गए हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयनकर्ता शिव सुंदर दास ने टीम का एलान किया।
विज्ञापन
गिल, गंभीर और पंत
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
01:36 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया है। वहीं, ऋषभ पंत टेस्ट में नए उपकप्तान हैं। बुमराह या केएल राहुल को जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके अलावा करुण नायर की सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय-ए टीम के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन को भी मौका दिया गया है। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह टीम में नया चेहरा हैं।इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Team India for England: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, साई-अर्शदीप टेस्ट में 2 नए चेहरे, करुण की वापसी
12:45 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: अगरकर और सैकिया पहुंचे
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति की बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय पहुंच चुके हैं। आज थोड़ी देर में टीम का एलान हो सकता है। साथ ही कप्तान के नाम से भी पर्दा उठ जाएगा।#WATCH | Mumbai | Indian Men's cricket team chief selector, Ajit Agarkar and BCCI Secretary Devajit Saikia arrive at the BCCI headquarters to attend the Board of Control for Cricket in India (BCCI) selection committee meeting. pic.twitter.com/hDU54soFm8
— ANI (@ANI) May 24, 2025
विज्ञापन
12:11 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: गिल-बुमराह और पंत रेस में
राष्ट्रीय चयन समिति आज मुंबई में मुलाकात करेगी और तभी नए कप्तान के नाम का और टीम का एलान होगा। शुभमन गिल कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी इस रेस में हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए खिलाड़ी ही हो सकते हैं। हालांकि, इसमें एक दो ट्विस्ट या यूं कहें नए नाम देखने को मिल सकते हैं। अर्शदीप और कंबोज के अलावा साई सुदर्शन और करुण नायर को भी मौका मिल सकता है। नायर ने रणजी ट्रॉफी में नौ मैचों में 863 रन बनाए थे। इसमें चार शतक शामिल हैं। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैचों में 779 रन बनाए थे। इसमें पांच शतक शामिल हैं।12:10 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: कंबोज के नाम पर विचार संभव
अखबार ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'शमी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चार ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड और चयनकर्ता यह नहीं जानते कि वह एक दिन में 10 ओवर से अधिक गेंदबाजी कर सकते हैं या नहीं। इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाजों से लंबे स्पैल की मांग हो सकती है और हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते।' रिपोर्ट का दावा है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस सीरीज के दौरान अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है। हरियाणा के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज, जिन्होंने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 74 विकेट लिए हैं, भी टीम में शमी की जगह लेने के लिए उम्मीदवारों में से एक हैं। दरअसल, कंबोज को पहले ही इंडिया ए के इंग्लैंड दौरे के लिए चुना जा चुका है। कंबोज लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।12:10 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: शमी के चुने जाने पर संशय
डियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे शमी ने चोट से वापसी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छोटे-छोटे स्पेल डाले हैं या अधिकतम 10 ओवर गेंदबाजी की है। ऐसे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को बताया है कि शमी टेस्ट मैच में पूरी जान के साथ बहुत सारे ओवर करने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में उनके चुने जाने पर संशय है। शमी इस सीजन सनराइजर्स के लिए भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने इस सत्र में नौ मैच खेले और सिर्फ छह विकेट लिए। शमी ने 11.23 की इकोनॉमी रेट से रन दिए।12:08 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: नंबर चार पर कौन खेलेगा?
ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे के लिए साई सुदर्शन का चुना जाना और नंबर तीन पर खेलना तय है। ऐसे में गिल को नंबर चार पर खेलना पड़ सकता है। यह तभी होगा अगर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करते हैं। अगर शुभमन और यशस्वी ओपनिंग करते हैं तो नंबर चार की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत करेगा भारत
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले चक्र (2025-27) की शुरुआत करेगी। इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन, रोहित और विराट कोहली नहीं होंगे क्योंकि इन तीनों ने टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारत ए टीम का एलान किया था। इसके लिए करुण नायर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली थी, जबकि दूसरे टेस्ट के लिए गिल और साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि भारत-ए टीम से भी ज्यादातर खिलाड़ियों को सीनियर टीम में शामिल किया जाएगा।12:06 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: कप्तानी की दौड़ में कौन शामिल?
टेस्ट कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और ऋषभ पंत आगे चल रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी खबरें आई थी कि बुमराह ने खुद को दावेदारी से अलग कर लिया है और अब गिल तथा पंत कप्तानी की दौड़ में हैं। कार्यभार प्रबंधन के चलते बुमराह का पांचों टेस्ट में खेलना मुश्किल है।इंग्लैंड दौरे के लिए यह हो सकती है संभावित टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर/अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव।
12:06 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: आज चुना जाएगा नया कप्तान
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान 24 मई को किया जाएगा। इसमें नए टेस्ट कप्तान का भी एलान होगा। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। पीटीआई के मुताबिक, भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम चुन ली है जिसमें 16 या 17 सदस्य होंगे। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह इस टीम में शामिल होने वाले नए चेहरे हो सकते हैं।12:01 PM, 24-May-2025