T20 World Cup Live: 16 महीने बाद पंत की वापसी, टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाज, चार स्पिनर
{"_id":"663061f33ac783632005b3c7","slug":"india-s-t20-world-cup-2024-team-live-updates-bcci-selectors-jay-shah-meeting-update-team-updates-players-news-2024-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup Live: 16 महीने बाद पंत की वापसी, टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाज, चार स्पिनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 30 Apr 2024 05:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:05 PM IST
खास बातें
T20 World Cup 2024 India Squad BCCI Team Players List Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप की 15 सदस्यीय भारतीय टीम को अंतिम रूप देने के लिए आज चयन समिति बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात कर रही है। हालांकि, टीम की आधिकारिक घोषणा एक दिन बाद यानी एक मई को हो सकती है। लाइव अपडेट के लिए अमर उजाला के साथ बने रहें।
विज्ञापन
रोहित और अगरकर
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:11 PM, 30-Apr-2024
India Squad for T20 WC Live: भारतीय टीम इस प्रकार है
टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
🚨India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2024 announced 🚨
— BCCI (@BCCI) April 30, 2024
Let's get ready to cheer for #TeamIndia #T20WorldCup pic.twitter.com/jIxsYeJkYW
04:07 PM, 30-Apr-2024
India Squad for T20 WC Live: भारतीय टीम घोषित
टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इसक अलावा चार रिजर्व खिलाड़ी भी घोषित किए गए हैं। टीम में 16 महीने बाद ऋषभ पंत की वापसी हुई है जो दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाज और चार स्पिनरों को जगह मिली है, जबकि केएल राहुल टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं।
विज्ञापन
03:30 PM, 30-Apr-2024
India Squad for T20 WC Live:
जय शाह बैठक को बीच में छोड़कर ही निकल गए हैं। यह अब चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वे किसी शामिल करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ मीटिंग में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ वर्चुअली जुड़े हुए हैं।VIDEO | BCCI Secretary Jay Shah leaves Hotel ITC Narmada, Ahmedabad, after holding a meeting with the BCCI Selection Committee.#ICCT20WorldCup pic.twitter.com/dXOreGfp5u
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2024
03:27 PM, 30-Apr-2024
India Squad for T20 WC Live: मीटिंग में इन मुद्दों पर हो रही चर्चा
- क्या विराट कोहली और रोहित ओपनिंग करेंगे?
- क्या विराट कोहली को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाना चाहिए?
- यशस्वी जयसवाल या शुभमन गिल में पहली पसंद कौन है? अगर रोहित-विराट ओपन करते हैं तो ओपनर के बैकअप में कौन होगा?
- बैकअप विकेटकीपर के लिए केएल राहुल बनाम संजू सैमसन? क्या जितेश शर्मा को मौका देना चाहिए?
- शिवम दुबे या रिंकू सिंह में किसे चुना जाए? या फिर दोनों टीम के साथ जाएंगे?
- युजवेंद्र चहल या रवि बिश्नोई में से किसी रिस्ट स्पिनर को साथ ले जाना चाहिए या नहीं?
- क्या भारत मयंक यादव पर दांव लगाएगा?
03:04 PM, 30-Apr-2024
India Squad for T20 WC Live: मीटिंग जारी
चयन समिति की बैठक के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर अहमदाबाद के होटल पहुंचे हैं। रोहित शर्मा लखनऊ से वर्चुअली जुड़ेंगे। मीटिंग पिछले काफी समय से जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि टीम इंडिया का एलान आज हो सकता है।VIDEO | BCCI's chief selector Ajit Agarkar and BCCI Secretary Jay Shah reach ITC Narmada Hotel in Ahmedabad for Selection Committee meeting to select Indian squad for the upcoming T20 World Cup.#ICCT20WorldCup pic.twitter.com/MyBgV3vL0I
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2024
08:45 AM, 30-Apr-2024
T20 WC Live: सैमसन पर राहुल का दांव मजबूत
राहुल के मामले में यह कहा जा सकता है कि कोचिंग स्टाफ का एक सीनियर सदस्य निश्चित रूप से उन्हें शामिल कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा लेकिन कई लोगों का मानना है कि टी20 क्रिकेट में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का दृष्टिकोण पुराना है। हालांकि धीमी कैरेबियाई पिचों पर उन्हें अब भी पांचवें या छठे नंबर पर सैमसन से बेहतर दांव माना जाता है। एक अन्य विकल्प जितेश शर्मा बेहद खराब फॉर्म में हैं जबकि ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग का मौका नहीं मिला है। लखनऊ में पिछले मैच में उन्हें क्रीज पर समय बिताने का मौका मिला और उन्होंने अर्धशतक बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज और उपयोगी ऑफ स्पिनर तिलक वर्मा पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के साथ विकल्पों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 AM, 30-Apr-2024
T20 WC Live: विकेटकीपर्स के लिए इनके बीच जंग
ऐसा समझा जाता है कि लोकेश राहुल (आईपीएल में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट और 378 रन) और संजू सैमसन (161 के स्ट्राइक रेट से 385 रन) के बीच दूसरे विकेटकीपर के स्थान के लिए अब भी संघर्ष चल रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार अपनी आईपीएल टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकती। एक अन्य धारणा यह है कि 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान सिर्फ 20 के औसत और लगभग 135 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले सैमसन को केवल एक अच्छे आईपीएल सत्र के आधार पर टीम में शामिल नहीं किया जा सकता।08:44 AM, 30-Apr-2024
T20 World Cup Live: अहमदाबाद में हो सकती है बैठक
बीसीसीआई सचिव सीनियर चयन समिति (पुरुष) के संयोजक हैं और उनके अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने के कारण यह समझा जाता है कि बैठक अहमदाबाद में होगी। दूसरे विकेटकीपर का स्थान और टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का स्थान चयन बैठक में चर्चा के दो महत्वपूर्ण बिंदू होंगे।08:38 AM, 30-Apr-2024