फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs PAK W: 15वें ओवर में भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य, पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

Fri, 19 Jul 2024 09:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 19 Jul 2024 09:51 PM IST
खास बातें

India-W vs Pakistan-W (IND-W vs PAK-W) T20 Asia Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
IND W vs PAK W T20 Live Score: Asia Cup 2024 India Women vs Pakistan Women Match Scorecard Result Updates
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर - फोटो : twitter

लाइव अपडेट

09:39 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: भारत की सात विकेट से जीत

महिला एशिया कप 2024 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को उनके पहले ही मैच में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में दो अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया। 

दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

मंधाना-शेफाली ने दिलाई दमदार शुरुआत
भारत की इस जीत में टीम की सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना 31 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। वहीं, शेफाली वर्मा 29 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, दयालन हेमलथा 14 रन बनाकर आउट हुईं। इस मैच में हरमनप्रीत कौर पांच और जेमिमा रोड्रिग्स तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। 
09:16 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। उन्हें साईदा ने 85 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 45 रन बनाकर आउट हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दयालन हेमलथा उतरी हैं।
विज्ञापन
09:04 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 57/0 है

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी दमदार प्रदर्शन करती दिख रही है। शेफाली वर्मा 35 और मंधाना 22 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/0 है।
08:49 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 23/0

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच मजबूत साझेदारी हो रही है। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/0 है।
08:40 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0 है।
08:30 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 109 रन का लक्ष्य

महिला एशिया के तहत भारत और पाकिस्तान की टीमें अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। टीम को पहला झटका गुल फिरोजा के रूप में लगा जो सिर्फ पांच रन बना सकीं। इसके बाद मुनीबा अली भी 11 रन बनाकर आउट हो गईं। पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके लगाए। हालांकि, रेणुका सिंह ने उन्हें राधा यादव के हाथों कैच कराया। इस मुकाबले में आलिया रियाज ने छह, निदा दार ने आठ, इरम जावेद ने शून्य, तुबा हसन ने 22, साईदा अरूब शाह ने दो, नाशरा संधू ने शून्य, सादिया इकबाल ने शून्य और फातिमा सना (नाबाद) ने 22 रन बनाए। इस मैच में भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए जबकि रेणुका, पूजा और श्रेयंका को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:17 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

पाकिस्तान को सातवां झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। उन्होंने तुबा हसन को राधा यादव के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाने में कामयाब हुई। वहीं, राधा ने नौवें नंबर की बल्लेबाज साईदा अरूब शाह को रन आउट किया। वब सिर्फ दो रन बना सकीं। शाह के रूप में पाकिस्तान को आठवां झटका लगा।
07:57 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: 61 पर पाकिस्तान को लगा छठा झटका

61 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना पांचवां और छठा विकेट भी खो दिया। रेणुका सिंह ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। पहले उन्होंने सिदरा को आउट किया। वहीं, अगली गेंद पर गेंदबाज ने इरम जावेद को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फातिमा सना उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए तुबा हसन क्रीज पर मौजूद हैं।
07:52 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

पाकिस्तान को चौथा झटका 59 रन के स्कोर पर लगा। दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान निदा दार को दयालन हेमलथा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तुबा हसन उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए सिदरा अमीन क्रीज पर मौजूद हैं।
07:50 PM, 19-Jul-2024

IND W vs PAK W Live Score: 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 57/3

तीन विकेट खो चुकी पाकिस्तान को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर सिदरा अमीन और निदा दार मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 57/3 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed