IND vs WI 1st T20 Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया, वेंकटेश अय्यर ने छक्के के साथ जीत दिलाई
{"_id":"620cf7362c00ba715d03b01e","slug":"ind-vs-wi-1st-t20i-india-and-west-indies-live-score-and-updates-at-eden-gardens-kolkata","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 1st T20 Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया, वेंकटेश अय्यर ने छक्के के साथ जीत दिलाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 16 Feb 2022 11:00 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:00 PM IST
खास बातें
India vs West Indies (IND vs WI) 1st T20i Highlights: भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:48 PM, 16-Feb-2022
भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। निकोलस पूरन ने 43 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेली।भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। ये दोनों विकेट रवि ने एक ही ओवर में चटकाए। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 18 गेंदों पर 34 रन और वेंकटेश अय्यर 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वेंकटेश और सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर 48 रन की नाबाद साझेदारी की। वेंकटेश ने 19वें ओवर में फैबियन एलेन की पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो विकेट मिले। वहीं, शेल्डन कॉट्रेल और फैबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिया।
भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है। इस दौरान भारत ने टी-20 विश्व कप में नामीबिया, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड को हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को घरेलू सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 11 मैचों में और वेस्टइंडीज ने छह मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
10:25 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: उपकप्तान पंत आठ रन बनाकर आउट
टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की उपकप्तानी कर रहे ऋषभ पंत आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शेल्डन कॉट्रेल ने शॉर्ट फाइन लेग पर ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। पंत ने एकबार फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया है। वह इससे पहले भी कई बार यह कारनामा कर चुके हैं।भारत ने 15 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 13 रन और वेंकटेश अय्यर पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 30 गेंदों पर 38 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:13 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: 95 रन पर भारत को तीसरा झटका
भारत ने 95 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फैबियन एलेन ने कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। विराट एक बार फिर फेल हुए। इससे पहले वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 8, 18 और 0 का स्कोर बनाया था। फिलहाल ऋषभ पंत एक रन और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं।10:11 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: 93 पर भारत को दूसरा झटका
93 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। इस बार के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन 42 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोस्टन चेज ने फैबियन एलेन के हाथों कैच कराया। रोस्टन का यह दूसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने रोहित शर्मा को भी आउट किया था। ईशान को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।10:05 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: भारत का स्कोर 80/1
10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 30 रन और विराट कोहली आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज ने 158 रन का लक्ष्य दिया है।09:50 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे
64 रन के कुल स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 19 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित को रोस्टन चेज ने ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। फिलहाल ईशान किशन 23 रन और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:36 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: भारत का स्कोर पचास रन के पार
भारत ने पांच ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 15 गेंदों पर 38 रन बना लिए हैं। अब तक वह चार चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। वहीं, ईशान किशन 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:20 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: दो ओवर के बाद भारत 11/0
भारत ने दो ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा आठ रन और ईशान किशन तीन रन बनाकर मैदान पर हैं। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा है।09:12 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: भारतीय ओपनर्स मैदान पर
भारत के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। ईशान किशन इस साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वे मुंबई के लिए भी रोहित के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।09:01 PM, 16-Feb-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने 7 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। विंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। कप्तान कीरोन पोलार्ड 19 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। ओडियन स्मिथ पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने रोहित के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन 43 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए।इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ब्रैंडन किंग 4 रन, काइल मायर्स 31 रन, रोस्टन चेज 4 रन, रोवमन पॉवेल 2 रन, अकील हुसैन 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया।
उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर रोस्टन चेज और रोवमन पॉवेल को आउट किया। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।