फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL 1st t20 Highlights: भारत ने श्रीलंका को दो रन से हराया, डेब्यू मैच में शिवम मावी ने चार विकेट लिए

Tue, 03 Jan 2023 10:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 10:58 PM IST
खास बातें

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st t20 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने दो रन से जीत लिया है। हार्दिक पांड्या की अगुआई में टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन बना पाई और मैच दो रन से हार गई। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो चुकी है।

विज्ञापन
IND vs SL 1st T20 Live Score 2023: India vs Sri Lanka Live Scorecard Today Match Results News Updates in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:43 PM, 03-Jan-2023

भारत ने श्रीलंका को दो रन से हराया

भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को दो रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने साल 2023 में विजयी आगाज किया है और उम्मीद की जाएगी कि भारत इस साल ऐसा ही प्रदर्शन करे।

मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले ओवर में 17 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट 27 रन के स्कोर पर गिरा। शुभमन गिल अपने डेब्यू मैच में सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ईशान किशन 37 और हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर आउट हुए। 

94 रन पर पांच विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। इसके बाद दीपक हु्ड्डा और अक्षर पटेल ने 68 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचा दिया। दीपक हुड्डा 41 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए कसून रजिता को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

163 रन के लक्ष्य का पीचा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी बेहद खराब रही। श्रीलंका का पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 24 रन पर दूसरा और 47 रन पर तीसरा विकेट गिरा। 68 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। ऐसे में भारत के जीत लगभग तय हो गई थी। हालांकि, वनिंदू हसरंगा और कप्तान दसून शनाका ने 40 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। शिवम मावी और उमरान मलिक ने दोनों को आउट कर भारत की वापसी कराई, लेकिन चमिका करुणारत्ने ने अंत के ओवरों में बड़े शॉट खेल मैच में जान फूंक दी। अंत में अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 13 रन बचा लिए और भारत दो रन से मैच जीत गया।
10:18 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा

129 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। कप्तान दसून शनाका 27 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। शनाका के आउट होने के साथ ही श्रीलंका के जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। उमरान मलिक की गेंद पर युजवेन्द्र चहल ने उनका कैच पकड़ा। अब भारत के जीतने की संभावना बढ़ गई है। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 131 रन है। अब चमिका करुणारत्ने और महेशी तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:07 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

108 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। शिवम मावी ने वनिंदू हसरंगा को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। हसरंगा ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल थे। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 110 रन है। अब चमिका करुणारत्ने और दसून शनाका क्रीज पर हैं।
10:02 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। वनिंदू हसरंगा और कप्तान दसून शनाका तेजी से रन बना रहे हैं। ये दोनों तेजी से श्रीलंका को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 107 रन है।
09:46 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

68 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। हर्षल पटेल ने भानुका राजपक्षे को कप्तान हार्दिक के हाथों कैच कराया। भानुका ने 11 गेंद में 10 रन बनाए। अब कप्तान शनाका के साथ वनिंदू हसरंगा ने क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 79 रन है।
09:31 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

51 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। कुशल मेंडिस 25 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। हर्षल पटेल की गेंद पर संजू सैमसन ने उनका कैच पकड़ा। अब भानुका राजपक्षा के साथ दसून शनाका क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 57 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

47 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने चरिथ असालंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। असालंका ने 15 गेंद में 12 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था।
09:22 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 35 रन बनाए

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं। कुशल मेंडिस और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। अब तक दोनों विकेट शिवम मावी ने लिए हैं।
09:09 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

शिवम मावी ने 24 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने धनंजय डीसिल्वा को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। धनंजय ने छह गेंद में आठ रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 24 रन है। कुशल मेंडिस के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं।

डेब्यू मैच में ही शिवम मावी ने काफी प्रभावित किया है। अब तक श्रीलंका के दो विकेट गिरे हैं और दोनों विकेट शिवम मावी के नाम रहे हैं। हालांकि, दूसरे छोर पर कप्तान हार्दिक शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और इसका फायदा मावी को मिल रहा है। हार्दिक ने अपने तीन ओवर में सिर्फ 12 रन दिए हैं।
09:04 PM, 03-Jan-2023

IND vs SL 1st t20 Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

12 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। शिवम मावी ने पथुम निशांका को पवेलियन भेजा। निशांका तीन गेंद पर एक रन बनाने के बाद क्लीन बोल्ड हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed