फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: पहले वन-डे में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

Sun, 18 Jul 2021 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 18 Jul 2021 10:14 PM IST
खास बातें

  • भारत की जीत में चमके धवन और ईशान, श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा
  • भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
  • शिखर धवन के वन-डे में 6000 रन पूरे
  • डेब्यू वन-डे में ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
  • पृथ्वी शॉ ने खेली ताबड़तोड़ पारी 

विज्ञापन
IND vs SL Live Cricket Score 1st ODI Match Scorecard News Updates in Hindi
शिखर धवन और ईशान किशन - फोटो : bcci

लाइव अपडेट

10:13 PM, 18-Jul-2021

भारत ने पहले वन-डे में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

शिखर धवन (86*) और ईशान किशन (59) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले वन-डे में श्रीलंका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर्स में नौ विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीव विकेट खोकर 80 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान धवन ने अपने वन-डे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया। साथ ही वह वन-डे क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे किए।

धवन के अलावा बर्थडे ब्वॉय ने भी अपने डेब्यू वन-डे में कमाल का प्रदर्शन किया। ईशान ने अपनी पारी में 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने वन-डे में डेब्यू पर दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, मैच में शानदार शुरुआत दिलाने के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया, क्योंकि शॉ ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। भारत ने शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 4.5 ओवरों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया था। पृथ्वी ने अपनी पारी में 24 गेंदों में 9 चौके की मदद से 43 रन बनाए।
 
09:59 PM, 18-Jul-2021

सूर्यकुमार यादव ने लगाई चौके की हैट्रिक

34वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने चौके की हैट्रिक लगाई। वनिन्दु हसरंगा के ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर यादव ने एक के बाद एक चैथे जड़े।
विज्ञापन
09:49 PM, 18-Jul-2021

31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 217/3

31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 217/3. शिखर धवन 71 और सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 
09:42 PM, 18-Jul-2021

मनीष पांडे 26 रन बनाकर आउटर

31वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने मनीष पांडे (26) को दासुन शनाका के हाथों कैच आउट कराया। पांडे और धवन के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।
09:21 PM, 18-Jul-2021

26 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 193/2

26 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 193/2. शिखर धवन 56 और मनीष पांडे  21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
09:16 PM, 18-Jul-2021

शिखर धवन ने जड़ा 33वां अर्धशतक

25वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान धवन ने एक रन लेकर वन-डे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 61 गेंदों में पचासा जड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 PM, 18-Jul-2021

21 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 158/2

21 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 158/2. शिखर धवन 37 और मनीष पांडे 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
 
09:01 PM, 18-Jul-2021

धवन ने बनाए सबसे तेज 6000 रन

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने दो रन के साथ वन-डे क्रिकेट में पारियों के आधार पर सबसे तेज 6000 रन पूरे किए। 23 रन पूरा करते ही वह सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे और भारत के 10वें क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 140 पारियों में यह कमाल किया है। इससे पहले हाशिम हमला (123), विराट कोहली (136) और केन विलियमसन (139) ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज (17 पारियों में) 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
08:47 PM, 18-Jul-2021

ईशान किशन 59 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्षण संदाकन ने ईशान किशन को विकेटकीपर मिनोड भानुका के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में ईशान किशन ने 42 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 रन की धमाकेदारी पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए धवन और ईशान के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई।
08:34 PM, 18-Jul-2021

डेब्यू मैच में ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

अपने डेब्यू वन-डे में ही ईशान किशन ने पचासा जड़ दिया। उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर चौके के साथ अपना अर्धशतक (33 गेंदों में) पूरा किया। इसी के साथ ईशान किशन वन-डे डेब्यू पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। पहले नंबर पर भारत के ही क्रुणाल पांड्या हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे में डेब्यू पर 26 गेंदों पर पचासा जड़ा था। ईशान डेब्यू वनडे में 50 से अधिक स्कोर करने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। ईशान इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिसने टी-20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में डेब्यू पर फिफ्टी लगाई। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही रॉबिन उथप्पा के नाम था।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed