फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ WTC Final Live: खराब रोशनी के चलते रुका खेल, न्यूजीलैंड का स्कोर 101-2

Sun, 20 Jun 2021 11:11 PM IST
दीप्ति मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 11:11 PM IST
खास बातें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन (20 जून) का खेल खराब रोशनी की वजह से आधे घंटे पहले खत्म कर दिया गया। भारतीय टीम तीसरे दिन 217 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 101 रन बना लिए थे। इस लिहाज से कीवी टीम अभी 116 रन पीछे है। फिलहाल केन विलियम्सन 12 रन और रॉस टेलर 0 पर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ WTC Final Live Cricket Score Southampton Test Match Day 3 News Updates
डेवन कॉनवे का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते ईशांत शर्मा - फोटो : twitter.com/ICC

लाइव अपडेट

10:59 PM, 20-Jun-2021

खराब रोशनी के चलते रुका खेल

फिलहाल खराब रोशनी के लिए खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। न्यूजीलैंड अभी तक 49 ओवर खेल चुकी है और दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुकी है। न्यूजीलैंड की और से डेविड कॉनवे ने शानदार 54 रन बनाए। ईशांत शर्मा ने उनका विकेट लिया। इससे पहले टॉम लेथम 30 रन बनाकर आउट हुए थे। उनका विकेट अश्विन ने लिया था। कप्तान केन विलियमसन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं और नए बल्लेबाज रॉस टेलर ने अभी तक खाता नहीं खोला है। भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड अभी भारत से 116 रन पीछे है।
10:54 PM, 20-Jun-2021

कॉनवे 54 रन बनाकर आउट

49वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली। ईशांत शर्मा की इस गेंद पर शमी ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे डेवन कॉनवे का कैच पकड़ा। कॉनवे ने अपनी पारी में 153 गेंदों का सामना कर 54 रन बनाए। अब रॉस टेलर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 49 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 101 रन।
विज्ञापन
10:45 PM, 20-Jun-2021

गेंदबाजों ने थामी रनों की रफ्तार

46वां ओवर बुमराह ने डाला जो मेडन रहा। वहीं, 47वां ओवर कराने रविंद्र जडेजा आए। इस ओवर में भी एक भी रन नहीं बना। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 101 रन।
10:37 PM, 20-Jun-2021

न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

भारत के 217 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 45वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर कॉनवे ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। जडेजा के इस ओवर में कुल जो रन आए। 45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 101 रन।
10:32 PM, 20-Jun-2021

कॉनवे का शानदार अर्धशतक

डेवन कॉनवे ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का पहला अर्धशतक लगाया है। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर कॉनवे ने तीन रन लिए और अपना पचासा पूरा किया। यह ओवर बुमराह ने कराया। कॉनवे इस समय 137 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए हैं। 44 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 99 रन।
10:26 PM, 20-Jun-2021

रविंद्र जडेजा को थमाई गई गेंद

43वां ओवर कराने रविंद्र जडेजा आए। यह इस मैच में जडेजा का पहला ओवर रहा। पहली ही गेंद उन्होंने नो डाली और आखिरी गेंद पर कॉनवे ने तीन रन लिए। इस ओवर में कुल चार रन आए। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 94 रन। कॉनवे 49 और विलियमसन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 20-Jun-2021

41वें ओवर में बने चार रन

41वें ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन ने चार रन लिए। अश्विन की ऑफ स्टंप के बाहर आई इस गेंद को विलियमसन ने प्वाइंट की दिशा में कट किया। इस ओवर में आए कुल चार रन। 41 ओवर को बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 84 रन।
10:08 PM, 20-Jun-2021

विलियमसन ने लगाया पहला चौका

39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विलियमसन ने शानदार चौका लगाया। अश्विन की ऑफ स्टंप के पास आई गेंद को विलियमसन ने फाइन लेग की ओर स्वीप कर दिया। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 76 रन।
10:01 PM, 20-Jun-2021

37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 72-1

36वां ओवर मो. शमी ने डाला जो मेडन रहा। 37वां ओवर कराने अश्विन आए। इस ओवर में एक रन आया। विलियमसन एक और कॉनवे 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन।
09:50 PM, 20-Jun-2021

न्यूजीलैंड को पहला झटका

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे टॉम लेथम को चलता किया। विराट कोहली ने लेथम का बेहतरीन कैच पकड़ा। लेथम ने 104 गेंदों में 30 रन बनाए। अब कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 70 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed