10:37 PM, 28-Jan-2026
न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता चौथा टी20
न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 50 रन से हरा दिया। मौजूदा सीरीज में यह मेहमानों की पहली जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शुरुआती तीनों मुकाबलों में मात देकर सीरीज अपने नाम की। बुधवार को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 65 रनों की दमदार पारी खेली। इस मुकाबले के बाद अब यह सीरीज 3-1 पर पहुंच गई है।
10:24 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: हर्षित और अर्शदीप आउट हुए
हर्षित राणा (9) और अर्शदीप सिंह (0) आउट हो गए। अब क्रीज पर रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं।
10:13 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को छठा झटका
भारत को छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। हालांकि, वह रनआउट हो गए। शिवम ने इस मुकाबले में 23 गेंदों का सामना किया और 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब हर्षित राणा का साथ देने रवि बिश्नोई आए हैं।
10:06 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे ने 15 गेंदों में जड़ा पचासा
शिवम दुबे ने महज 15 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन हो गया है।
09:54 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: रिंकू सिंह 39 रन बनाकर आउट
रिंकू सिंह 39 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हर्षित राणा आए हैं।
09:37 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: 63 पर भारत को चौथा झटका
भारत को चौथा झटका सैंटनर ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।
09:28 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट
भारत को तीसरा झटका 55 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन को बोल्ड किया। वह 15 गेंदों में 24 रन बना सके। अब रिंकू सिंह का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।
09:05 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट
तीसरे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। नौ रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव जैकब डफी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती विकेट गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ गई है।
08:55 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को मुकाबले की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा।
08:45 PM, 28-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की।