04:06 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: तिलक क्रीज पर
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन तिलक वर्मा क्रीज पर टिके हुए हैं। भारत ने 16 ओवर की समाप्ति तक आठ विकेट पर 144 रन बनाए हैं। तिलक और प्रिंस के बीच साझेदारी पनप रही है।
03:48 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: हैट्रिक नहीं ले सके जैकब
जैकब डफी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले नमन धीर को आउट किया और अगली ही गेंद पर अर्शदीप को पवेलियन भेजा। अर्शदीप खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, जैकब डफी हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।
03:44 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: नमन धीर आउट
भारत को नमन धीर के रूप में सातवां झटका लगा है। नमन और तिलक के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन जैकब डफी गेंद पर नाथन स्मिथ ने शानदार कैच पकड़ा। नमन 13 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।
03:28 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: अक्षर पवेलियन लौटे
सैंटनर ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को छठा झटका दिया है। अक्षर नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।
03:25 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत की आधी टीम आउट
मिचेल सैंटनर ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया है। 86 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। सैंटनर का टी20 में यह 150वां विकेट है। नीतीश और अक्षर पटेल के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन सैंटनर ने इसे तोड़ दिया। नीतीश 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।
03:12 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को चौथा झटका
भारत को चौथा झटका एडम मिल्ने ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर का साथ देने नीतीश रेड्डी आए हैं।
03:05 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका मैथ्यू फिशर ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को सैंटनर के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल आए हैं।
02:45 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: पहले ही ओवर में भारत को दो झटके
भारत को पहले ही ओवर में दूसरा झटका लगा है। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें जैकब डफी ने कॉट एंड बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
02:43 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को शुरुआती झटका
भारत को पहला झटका जैकब डफी ने दिया। उन्होंने सैमसन को सीफर्ट के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं।
02:38 PM, 30-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।