IND vs ENG 5th Test: पहले दिन भारत ने बनाए 338/7, पंत का शतक, जडेजा 83 रन बनाकर नाबाद
5th Test Series Match IND vs ENG (India vs England) Day-1: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 के अंतर से आगे है। भारत ने पहले दिन सात विकेट गंवाकर 338 रन बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
IND vs ENG: पहले दिन का खेल खत्म
भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन भारत ने सात विकेट गंवाकर 338 रन बनाए। एक वक्त भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल 17 रन, चेतेश्वर पुजारा 13 रन, हनुमा विहारी 20 रन, विराट कोहली 11 रन और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने मिलकर कमाल की पारी खेली और भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। वह 111 गेंदों पर 146 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में पंत ने 19 चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें जो रूट ने आउट किया।
वहीं, जडेजा ने टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया। शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल जडेजा 83 रन बनाकर और मोहम्मद शमी शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने अब तक तीन विकेट और मैटी पॉट्स ने दो विकेट लिए हैं। रूट और स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला।
IND vs ENG Live: भारत को सातवां झटका
323 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। बेन स्टोक्स ने शार्दुल ठाकुर को शॉर्ट पिच बॉल पर आउट किया। गेंद शार्दुल के ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के पास पहुंची। शार्दुल एक रन बना सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा 68 रन और मोहम्मद शमी बल्लेबाजी कर रहे हैं।IND vs ENG Live: पंत 146 रन बनाकर आउट
ऋषभ पंत की साहसी पारी समाप्त हुई। 67वें ओवर में 320 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। पंत 111 गेंदों पर 146 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जो रूट ने स्लिप में क्रॉली के हाथों कैच कराया। पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी निभाई। यह टेस्ट में विदेशी जमीन पर छठे विकेट के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1997 में केप टाउन में छठे विकेट के लिए 222 रन की ही साझेदारी की थी।वहीं, यह पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए इंग्लैंड में टीम इंडिया की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम था। इन दोनों ने 2018 में केनिंग्टन ओवल में छठे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी निभाई थी। 67 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 321 रन है। फिलहाल रवींद्र जडेजा 68 रन और शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
98 पर भारत का पांचवां विकेट गिरा था। इसके बाद पंत और जडेजा मिलकर भारत को 320 रन तक लेकर आए। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
A fine fine innings from Rishabh Pant comes to an end.
— BCCI (@BCCI) July 1, 2022
He departs after scoring 146 runs.
Live - https://t.co/xOyMtKJzWm #ENGvIND pic.twitter.com/cojpQHJqJm
IND vs ENG Live: जडेजा-पंत की रिकॉर्ड साझेदारी
65 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 310 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 138 रन और रवींद्र जडेजा 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी हो चुकी है। यह पांचवें या इससे नीचे के विकेट के लिए इंग्लैंड में टीम इंडिया की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम था। इन दोनों ने 2018 में केनिंग्टन ओवल में छठे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी निभाई थी।IND vs ENG Live: पंत-जडेजा की बेहतरीन बल्लेबाजी
62 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 289 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 129 रन और रवींद्र जडेजा 55 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 191 रन की साझेदारी हो चुकी है।IND vs ENG Live: पंत का शतक, जडेजा का अर्धशतक
ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में गजब की पारी खेलते हुए 89 गेंदों पर शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक रहा। जिसमें से तीन शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में यह पंत का दूसरा शतक है।वह इंग्लैंड में दो शतक लगाने वाले पहले विपक्षी टीम के विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने अपने 31 टेस्ट में से सिर्फ आठ टेस्ट भारत में खेले हैं। बाकी टेस्ट उन्होंने विदेशी जमीन पर ही खेले हैं। अपने पांच टेस्ट शतकों में से पंत ने चार शतक विदेशी जमीन पर ही लगाए हैं।
पंत ने 89 गेंदों पर शतक लगाया। यह एजबेस्टन के मैदान पर सबसे तेज शतक है। एजबेस्टन में 1902 से क्रिकेट खेला जा रहा है और वहां किसी भी बल्लेबाज ने 100 से कम बॉल में सेंचुरी नहीं लगाई है। पंत जब 80 रन पर थे, तो उन्होंने टेस्ट में अपने 2000 रन भी पूरे किए थे। वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बने।
जडेजा का अर्धशतक
इसी के साथ जडेजा ने भी अर्धशतक पूरा किया। 58 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। फिलहाल जडेजा 51 रन और पंत 102 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 150 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। 98 पर पांचवां विकेट गिरा था, तब से लेकर अब तक दोनों बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पंत शतक लगाने के बाद